• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने निष्ठा से कहा- बच्ची तुम्हारा काम सबसे पहले होगा

Writer D by Writer D
12/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
janta darbar

janta darbar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एमकॉम अंतिम समेस्टर की छात्रा निष्ठा श्रीवास्तव रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में बड़ी उम्मीदों से पहुंची थी। डरी और सहमी निष्ठा ने सीएम योगी से आपबीती सुनाई और गुहार लगाई कि सीएम सर! मेरा भविष्य अंधकार में डूब जाएगा, प्लीज मदद कीजिए।

सीएम योगी ने निष्ठा के सपनों को उड़ान देते हुए अफसरों को तत्काल मदद करने और पुलिस को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सीएम के निर्देश पर निष्ठा के अकाउंट में दोपहर में ही पैसा पहुंच गया।

सीएम योगी ने निष्ठा से कहा, तुम्हारा काम सबसे पहले होगा

बता दें कि कोरोना काल में संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास पर रोज लगने वाले जनता दर्शन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था, चूंकि अब सीएम योगी के यूपी मॉडल के कारण संक्रमण न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। इसलिए कोरोना की गाइडलाइन के तहत आज से दुबारा मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन का कार्यक्रम शुरू किया गया।

मुख्यमंत्री योगी जनता दर्शन में आए एक-एक फरियादियों से मिल रहे थे और अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दे रहे थे। इसी दौरान लखनऊ के ऐशबाग निवासी एम कॉम की छात्रा निष्ठा श्रीवास्तव ने डबडबाई आंखों से सीएम योगी को अर्जी दी।

DM ने पेश की मानवता की नई मिसाल, दो वर्ष में वेतन से 6,34,434 ₹ CM राहत कोष मे दिए

सीएम योगी ने इत्मीनान से छात्रा की समस्या को सुना। निष्ठा ने सीएम को बताया कि उसने स्कालरशिप को अपने खाते में कॉलेज की फीस जमा करने के लिए रखा था, लेकिन किसी ने धोखाधड़ी से निकाल लिया। इसकी शिकायत उसने बैंक और पुलिस में भी की है।

पुलिस का कहना है कि पैसा किसी जालसाज ने निकाल लिया है और जब वह पकड़ा जाएगा, तभी वापस मिलने की संभावना है। मुझे जुलाई में अंतिम सेमेस्टर की फीस जमा करनी है। फीस के अभाव में मुझे अपना भविष्य अंधकार में दिख रहा है। बिना फीस परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। निष्ठा की गुहार पर सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मदद करने और पुलिस को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कल्याण सिंह से मिलने PGI पहुंची स्मृति ईरानी, पूर्व सीएम ने दिया आशीर्वाद

निष्ठा ने बताया कि सीएम के आदेश के बाद उनके अकाउंट में फीस जमा करने के लिए पैसे आ गए। अगर पैसे नहीं मिलते, तो उनका साल बर्बाद हो जाता। सीएम योगी का बहुत-बहुत धन्यवाद, जो उन्होंने हमारी मदद की। उन्होंने मुझसे कहा कि बच्ची तुम्हारा काम सबसे पहले होगा।

Tags: cm yogijanta darbarLucknow Newsyogi janta darbar
Previous Post

ATS को मिली मसीरुद्दीन और मिनहाज की 14 दिन की रिमांड

Next Post

बाइक सवारों पर बाघ ने किया हमला, दो की मौत, एक ने पेड़ पर चढ़ कर बचाई जान

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Next Post
tiger

बाइक सवारों पर बाघ ने किया हमला, दो की मौत, एक ने पेड़ पर चढ़ कर बचाई जान

यह भी पढ़ें

vinayak chaturthi 2021

सकट चौथ 2021: आज रखा जाएगा संकष्टि चतुर्थी का व्रत, जानें आपके शहर में कितने बजे दिखेगा चांद

31/01/2021
Karwa Chauth

इस दिन रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, जानें डेट, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

18/09/2022
Regional Driving Training Centre

यूपी के 15 जनपदों में रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना पर जोर

15/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version