• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ATS को मिली मसीरुद्दीन और मिनहाज की 14 दिन की रिमांड

Writer D by Writer D
12/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Al Qaeda terrorists

Al Qaeda terrorist

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हाल में ही गिरफ्तार 2 संदिग्ध आतंकियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) को संदिग्ध आतंकियों की कस्टडी रिमांड 14 दिनों के लिए दे दी है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया था।  अलकायदा के दोनों आतंकी, मसीरुद्दीन और मिनहाज अब एटीएस के हवाले हैं। 26 जुलाई तक आरोपी जेल में रहेंगे।

दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद कोर्ट ने एटीएस की अर्जी पर 14 दिन की पीसीआर का आदेश भी दिया है। मंगलवार सुबह 10 बजे से दोनों संदिग्ध आतंकियों की पुलिस कस्टडी शुरू होगी। पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान यूपी एटीएस के अलावा दिल्ली स्पेशल सेल व अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी पूछताछ करेंगी।

यूपी एटीएस आतंकियों से उनके मिशन के बारे में पड़ताल और पूछताछ करेगी। संदिग्ध आतंकियों को स्पेशल कोर्ट एडीजे-3 में पेश किया गया था।  दोनों आतंकियों का संबंध अलकायदा से बताया जा रहा है। आतंकियों से पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आई है कि वे किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में किसी स्मारक के पास विस्फोट करने की फिराक में थे।

गिरफ्तार आतंकियों के पास मिले काशी और मथुरा के नक्शे, इस तर्ज पर करते थे काम

यह भी जानकारी सामने आई है कि ये पाकिस्तान के पेशावर में बैठे किसी शख्स के इशारों पर काम कर रहे थे। इनके पास से मिले संदिग्ध सामानों से यह साफ इशारा हो रहा है कि अगर ये घटना को अंजाम देने में सफल होते तो बहुत बड़ी हानि हो सकती थी।

ट्रैवेल हिस्ट्री और फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर भी नजर

संदिग्ध आतंकियों की ट्रैवेल हिस्ट्री और फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी शक जताया जा रहा है कि ये आतंकी देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा पैदा कर सकते थे. इसके तहत भी इनके खिलाफ एक FIR दर्ज की गई है।

आमेर किले पर बिजली गिरने से 11 की मौत, रात भर चला रेसक्यू ऑपरेशन

पुलिस को अब तक मिली जानकारी के मुताबिक संदिग्ध आतंकी प्रेशर कूकर बम बनाने में एक्सपर्ट हैं। इन्हें किसने ट्रेनिंग दी, कैसे ये बम एक्सपर्ट्स बने, इसकी जांच जारी है। दूसरे राज्यों और जांच एजेंसियों की भी मदद इस पूरे प्रकरण में ली जा रही है।

फरार आतंकियों की तलाश है जारी

दोनों संदिग्धों के पास से किसी भी शहर का नक्शा बरामद होने की जानकारी नहीं है। पुलिस ने यह भी साफ किया है कि जो 2 लोग फरार हैं, उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जब वे पकड़े जाएंगे तो सख्ती से पूछताछ होगी, जिससे सभी राज साफ हो सकें। उनके रोल के हिसाब से ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Al Qaeda terroristsATS remandLucknow Newsup news
Previous Post

DM ने पेश की मानवता की नई मिसाल, दो वर्ष में वेतन से 6,34,434 ₹ CM राहत कोष मे दिए

Next Post

सीएम योगी ने निष्ठा से कहा- बच्ची तुम्हारा काम सबसे पहले होगा

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
Next Post
janta darbar

सीएम योगी ने निष्ठा से कहा- बच्ची तुम्हारा काम सबसे पहले होगा

यह भी पढ़ें

Sugarcane

उत्तर प्रदेश में गन्‍ना किसानों को 1.27 लाख करोड़ का रिकार्ड भुगतान

19/03/2021
Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया ने खटखटाया SC का दरवाजा, हाईकोर्ट के इस आदेश को दी चुनौती

06/07/2023
Ateeq Ahmed

अतीक अहमद पर कसा शिकंजा, करोड़ों की सम्पत्ति हुई कुर्क

15/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version