• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर के अंदर से मिला युवती का लहूलुहान शव, परिजन फरार

Writer D by Writer D
13/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फर्रूखाबाद
0
check bounce

Congress leader booked in check bounce case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के एक घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवती का शव मिला है। युवती की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी।

यही नहीं, युवती के हाथ में धारदार चाकू मिला है। युवती के परिजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि युवती की शादी होने वाली थी लेकिन वह शादी से राजी नहीं थी।

दरअसल, ये मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव लहरा का है। मृतक युवती की मां की 6 साल पहले मृत्यु हो चुकी थी। वह अपने पिता विनोद कुमार और भाई के साथ रहती थी। युवती का परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके लगभग एक घंटे बाद युवती का लहूलुहान अवस्था में शव घर के कमरे में पड़ा मिला। वहीं, युवती के दाएं हाथ में धारदार चाकू था। घटना के बाद से परिजन मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार आतंकियों का कानपुर में फाइनेंस कनेक्शन, ATS ने बिल्डर को उठाया

जब काफी देर तक घर में कोई आवाज नहीं आई तब पड़ोस के लोगों ने घर के अन्दर जाकर देखा तब मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच में पाया कि शिवानी का शव कमरे के अंदर लहूलुहान हालत में पड़ा था और उसके हाथ में धारदार चाकू भी था। सूत्रों से पता चला है कि युवती का विवाह फर्रुखाबाद के चांदपुर में 2 महीने बाद होना था। इस शादी से वह रज़ामंद नहीं थी। इसी को लेकर आए दिन उसका अपने परिजनों से विवाद होता रहता था।

घटनास्थल पर पुलिस के आलाधिकारी और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अजेय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया में ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि पिता ने ही अपनी बेटी की हत्या की है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जेल में बंद मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, ED करेगी पूछताछ

वहीं, इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि शिवानी जिसकी उम्र 20 वर्ष है उसका शव घर के अंदर बरामद हुआ है। इसकी धारदार हथियार से हत्या की गई है। लड़की का मंगलवार सुबह परिवार में विवाद हुआ था इसलिए ये शक है कि लड़की की हत्या उसके पिता ने ही की है। मौके पर पहुंच कर फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Tags: crime newsfarrukhabad newsup news
Previous Post

गोरखपुर पहुंचे CM योगी, शहरवासियों को दी 93.89 करोड़ रुपए की सौगात

Next Post

आशा वर्कर के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों से संवाद स्थापित किए जाए : सहगल

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
Navneet Sehgal

आशा वर्कर के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों से संवाद स्थापित किए जाए : सहगल

यह भी पढ़ें

Medical Students

यूक्रेन से लौटे छात्रों को रूस का निमंत्रण, कहा एक जैसा है मेडिकल का सिलेबस

11/11/2022
massive fire in ferry

कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

07/12/2021
आ रहा है 8000mAh बैटरी वाला OnePlus का धांसू स्मार्टफोन! जानें कीमत और फीचर्स

आ रहा है OnePlus का धांसू स्मार्टफोन! जानें कीमत और फीचर्स

30/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version