• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गिरफ्तार आतंकियों का कानपुर में फाइनेंस कनेक्शन, ATS ने बिल्डर को उठाया

Writer D by Writer D
13/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Al Qaeda terrorists

Al Qaeda terrorist

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एटीएस ने जिन संदिग्ध आतंकियों को कानपुर से उठाया है उसमें एक बिल्डर और हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। इन दोनों का सीधा कनेक्शन लखनऊ में पकड़े गए आतंकियों से मिला है। बिल्डर बड़े पैमाने पर फंडिंग कर रहा था और हिस्ट्रीशीटर की जिम्मेदारी असलहे मुहैया कराने की थी।

ये दोनों नई सड़क के रहने वाले हैं। जांच एजेंसी इनसे पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। इन दोनों के अलावा भी चार से पांच लोग उठाए गए हैं। सभी की भूमिका तलाशी जा रही है। जल्द बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

एटीएस ने रविवार को लखनऊ में अलकायदा समर्थित संगठन के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था। जिनसे पूछताछ में कानपुर के कई नामों का खुलासा हुआ था। ये लोग भी उनके साथ देश विरोधी गतिविधियों की साजिश में लगे हुए थे।

सूत्रों के मुताबिक नई सड़क निवासी बिल्डर काफी समय से आतंकियों के संपर्क में था। साजिश को अंजाम देने के लिए फंडिंग करना उसकी जिम्मेदारी थी। इसलिए एटीएस ने उसको उठाया है। वहीं हिस्ट्रीशीटर असलहे और कारतूस की उपलब्धता करवा रहा था।

यहां से काफी असलहा लखनऊ पहुंचाया। इसके अलावा जाजमऊ से एक शख्स समेत पांच अन्य लोग भी उठाए गए हैं। किसकी क्या भूमिका है। ये एटीएस पता कर रही है। साक्ष्य व जानकारी जुटाने के बाद जांच एजेंसी इसमें कार्रवाई करेगी।

जेल में बंद मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, ED करेगी पूछताछ

संदिग्ध आतंकी बिल्डर राजनीतिक दल से भी जुड़ा रहा है। सीएए-एनआरसी के विरोध में हुए प्रदर्शन में बिल्डर व उसकी पत्नी शामिल रही थी। इन पर केस भी दर्ज हुआ था। अब आशंका ये भी कि उन प्रदर्शन में भी फंडिंग की थी क्या।

अगर ऐसा हुआ तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में प्रदर्शन के नाम पर हुए बवाल में कहीं न कहीं इसकी भी भूमिका थी। सूत्रों के अनुसार बिल्डर से सख्ती से पूछताछ जारी है। लखनऊ एटीएस की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

बिल्डर समेत अन्य संदिग्धों के बैंक खाते भी जांच एजेंसी खंगाल रही है। पता किया जा रहा है कि खातों से कितना लेनदेन हुआ और ये कहां से कहां हुआ। सूत्रों के मुताबिक बिल्डर के खाते में बड़े लेनदेन का रिकॉर्ड मिला है। लाखों रुपये एक-एक महीने में इधर से उधर किए गए। इनका इस्तेमाल कहां किया गया।

सिम बेचने वाले उठाए गए

सूत्रों के मुताबिक रहमानी मार्केट से दो युवकों को भी उठाया गया है। जानकारी मिली है कि इन दोनों ने आतंकियों को प्रीएक्टिवेटेड सिम बेचे थे। इनसे भी पूछताछ जारी है। पता किया जा रहा है कि इन दोनों की भूमिका केवल सिम बेचने तक है या फिर आतंकी साजिशों में भी कोई रोल है। मालूम हो कि 2017 में आईएसआईएस के खुरासान मॉड्यूल से जुड़ा आतंकी अजगर रहमानी मार्केट से ही पकड़ा गया था।

Tags: AlQuidaATScrime newskanpur newsLucknow News
Previous Post

ऋतिक और आलिया को लेकर संजय लीला भंसाली ने किया ये ऐलान

Next Post

गोरखपुर पहुंचे CM योगी, शहरवासियों को दी 93.89 करोड़ रुपए की सौगात

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post

गोरखपुर पहुंचे CM योगी, शहरवासियों को दी 93.89 करोड़ रुपए की सौगात

यह भी पढ़ें

madalsa sharma

मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा के पीछे पड़ा भूत

03/11/2020
massive fire

कूलर के कारखाने में लगी भीषण आग, आठ मजदूर झुलसे

01/04/2022
salman khan

‘वो 30 अप्रैल को मार दूंगा”, सलमान खान को फिर मिली धमकी

11/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version