• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जीका वायरस को लेकर यूपी में जारी हुआ अलर्ट, लक्षण दिखते ही जांच के आदेश

Writer D by Writer D
15/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
Zika Virus

Zika Virus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केरल में जीका वायरस से पीड़ित मरीज मिलने के बाद प्रदेश में भी अलर्ट कर दिया गया है। केरल सहित उससे जुड़े राज्यों से आने वालों पर विशेष निगाह रखी जाएगी। लक्षण दिखते ही तत्काल जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य महानिदेशालय ने जीका वायरस के लक्षण बताते हुए सभी अस्पतालों में सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी कहा गया है कि दस्तक अभियान के दौरान लोगों को विशेष साफ सफाई बरतने के बारे में जानकारी दी जाए। डेंगू, मलेरिया, इंसेफेलाइटिस के साथ जीका वायरस के लक्षण के बारे में भी जानकारी दी जाए। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. डीएस नेगी ने बताया कि अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। केरल से आने वालों में किसी तरह का लक्षण दिखेगा तो जांच कराई जाएगी। इसी तरह केजीएमयू, एसजीपीजीआई और लोहिया संस्थान में गंभीर मरीजों को भर्ती करने की योजना बना ली गई है। जरूरत पड़ने पर यहां मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। हालांकि अभी तक राज्य में कोई मरीज नहीं मिला है।

जलभराव और तराई वाले इलाके में विशेष सावधानी

जीका वायरस का खतरा जलभराव और तराई वाले इलाके में ज्यादा रहता है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि घर के आसपास जलभराव खत्म करने और साफ सफाई रखकर इससे बचा जा सकता है। जीका वायरस के लिए अभी तक कोई वैक्सीन नहीं है। जीका फ्लेविवाइरिडे फैमिली का वायरस है। यह यलो फीवर, इंसेफेलाइटिस, डेंगू फैलाने वाले एडीज प्रजाति के मच्छरों के काटने से फैलता है। इसी तरह जीका से प्रभावित व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाने पर दूसरे व्यक्ति में भी खतरा हो सकता है। गर्भवती महिला से उसके भ्रूण को भी खतरा रहता है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सभी नेताओं से वैक्सीन लगवाने की अपील की

केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डा. डी हिमांशु ने बताया कि जीका वायरस से पीड़ित की जांच और इलाज की व्यवस्था यूनिवर्सिटी में कर ली गई है। यह गर्भवती महिलाओं के जीका वायरस से संक्त्रस्मित होने पर यह वायरस उनके गर्भस्थ शिशु में चला जाता है। इससे शिशु गर्भ में ही माइक्रोोसेफली की चपेट में आ जाता है। उसमें जन्मजात विकार आ जाते हैं। इसके तहत बच्चे का सिर दूसरे बच्चों से छोटा होना, मंद बुद्धि होना आदि शामिल है।

क्या है लक्षण

जीका वायरस से संक्त्रस्मित बहुत से लोगों में कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। कुछ लोगों को बेहद हल्के लक्षण होते हैं। इसमें बुखार के साथ सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, जोडों में दर्द, आंखों में लालिमा, शरीर पर चकत्ते पड़ना शामिल है। इसके लक्षण दो से सात दिनों तक बने रहते हैं। हालांकि इससे मृत्यु की आशंका कम रहती है।

क्या है बचाव का तरीका

– मच्छर से बचने के लिए मच्छरदानी लगाएं, पूरी बांह के कपड़े पहनें, खिड़की – दरवाजे पर जाली लगवाएं।

– घर के गमलों की सफाई रखें, जलभराव ना होने दें।

– गर्भवती महिलाएं जलभराव और गंदी जगह कत्तई ना जाएं।

– जिन राज्यों में जीका के मरीज मिल रहे हैं, वहां जाने से बचें।

–  किसी से भी असुरक्षित शारीरिक संबंध न बनाएं।

Tags: Latest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in Hindiup newsZika virus
Previous Post

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सभी नेताओं से वैक्सीन लगवाने की अपील की

Next Post

हर्षवर्धन ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस किम शर्मा अफेयर कही ये बड़ी बात

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

04/09/2026
New record for the Excise Department under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में 24,795 करोड़ रुपये राजस्व

04/09/2026
PM Surya Ghar Yojana.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने और तेज की रफ्तार

04/09/2026
Yogi government's relief machinery is ready to help the flood affected people.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों की मदद में योगी सरकार का राहत तंत्र मुस्तैद, 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

04/09/2026
Next Post
Haseen-Dillruba movie

हर्षवर्धन ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस किम शर्मा अफेयर कही ये बड़ी बात

यह भी पढ़ें

ganga expressway

पीएम मोदी 18 दिसंबर को करेंगे गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास

14/12/2021
Old Age

बढ़ती उम्र में भी खुद को दिखा सकते है स्टाइलिश, दे खुद पर ध्यान

23/12/2025
Share Market

नहीं संभल रहा शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 700 अंक टूटा

25/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version