• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज रफ्तार ने ले ली एक ही परिवार के 3 सदस्यों समेत पांच की जान, 3 की हालत गंभीर

Writer D by Writer D
16/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बाराबंकी
0
barabanki accident

barabanki accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां वैन पर एक तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। हादसे में वैन सवार एक परिवार के 3 सदस्य समेत 5 की मौत हो गई। जबकि 3 की हालत गंभीर है।

हादसा सीतापुर हाईवे पर हुआ। हादसे की वजह ट्रक का ओवरलोड और ओवरस्पीड होना बताया जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक व क्लीनर कूदकर मौके से भाग गए। वैन सवार सभी बाराबंकी के लोधेश्वर जा रहे थे।

हादसा इटौंजा में टिकरी गांव के सामने हुआ। यहां आम लदा 14 चक्का ट्रक (UP-15DT4320) कुर्सी रोड की तरफ जा रहा था। वहीं, लखनऊ की ओर से ओमनी वैन (UP32DW-2559) आ रही थी। ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक वैन पर पलट गया। इससे वैन बुरी तरह से पिचक गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्रेन की मदद से बड़ी मुश्किल से ट्रक को हटाया गया। फिर वैन को गैस कटर से काटकर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया।

ओवरटेक करते वक्त आपस में टकराने से पलटा ट्रक।

30 मिनट में पुलिस और एक घंटे में पहुंची क्रेन

हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और ट्रक के नीचे दबी वैन को निकालने का प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं रहे। घटना के करीब 30 मिनट बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी वैन से लाशों को बाहर निकालने का प्रयास किया। बाद में क्रेन को मौके पर बुलाया गया। करीब एक घंटे बाद क्रेन मौके पर पहुंची और फिर वैन के ऊपर पलटे ट्रक को हटाया गया। वैन को गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला गया।

इस राज्य में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

इंस्पेक्टर इटौंजा जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वैन में 8 लोग सवार थे। इसमें 5 की मौत हो गई। 3 घायल हैं। हादसे में वैन सवार इंद्र बहादुर सिंह (60) ने अपने दो जवान बेटे आर्यन सिंह (18), अजीत सिंह (26) और नाती अर्नव (3 साल) को खो दिया।

वहीं, दो अन्य पड़ोसी भवानी सिंह (38), दुर्गेश सिंह (26) की मौत हुई है। हादसे में इंद्र बहादुर सिंह, उनका बेटा अनुज सिंह (22), बेटी बबीता गंभीर घायल हैं। इनका इलाज चल रहा है। बबीता के पति व मृतक अर्णव के पिता भूपेंद्र सिंह के मुताबिक, सुबह 8:15 बजे उन्नाव से बाराबंकी के लोधेश्वर के लिए निकले थे।

Tags: barabanki accident newsbarabanki newscrime newsup news
Previous Post

कांग्रेस में रहकर BJP से डरने वाले RSS जॉइन करे, हमें निडर लीडर्स की जरूरत – राहुल गांधी

Next Post

मानवाधिकार से सम्बन्धित मामलों में सरकार अत्यन्त सजग एवं संवेदनशील : अवस्थी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

इस बेहतरीन डिश से करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ भी

15/09/2026
Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

14/09/2026
Main Slider

504 रोवर से बदल रहा जमीन की पैमाइश का तरीका, योगी सरकार ने राजस्व सर्वेक्षण को बनाया हाईटेक

14/09/2026
Main Slider

प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए: मुख्यमंत्री

14/09/2026
Next Post
avnish awasthi

मानवाधिकार से सम्बन्धित मामलों में सरकार अत्यन्त सजग एवं संवेदनशील : अवस्थी

यह भी पढ़ें

IPL 2020

IPL 2020 : राजस्थान रॉयल्स पर दिल्ली की शाही जीत, 46 रनों से दी शिकस्त

09/10/2020
smack recovered

इको कार से बरामद हुई एक करोड़ की स्मैक, चार तस्कर गिरफ्तार

21/06/2021
Sarva pitru Amavasya

सर्व पितृ अमावस्या पर बन रहे हैं कई संयोग, पितृकर्म के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन

12/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version