• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवक को थर्ड डिग्री देने के आरोप में हटाए गए मेट्रो चौकी प्रभारी और सिपाही

Writer D by Writer D
16/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
third degree

चौकी प्रभारी और सिपाही को हटाया

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के महानगर कोतवाली की मेट्रो चौकी में बुधवार को चोरी के आरोपी अरुण निषाद को थर्ड डिग्री देने के मामले में चौकी प्रभारी सुधाकर पांडेय व सिपाही को हटा दिया गया।

वहीं, उपद्रव करने वाले 40-50 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर उपद्रवियों को चिन्हित करना शुरू कर दिया। आसपास के तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।

दरोगा और सिपाही का छीना मोबाइल

इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि मेट्रो अपार्टमेंट निवासी बलवीर सहाय की तहरीर पर अरुण निषाद नाम के शख्स को पूछताछ के लिए लाया गया था। चौकी में उसके बेहोश होने पर अरुण के परिजनों ने क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर चौकी में तोड़फोड़ की थी। इस दौरान महिलाओं और कुछ युवकों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।

अनियंत्रित ट्रक ने मारी कार को जोरदार टक्कर, एक बच्चे समेत पांच कि मौके पर मौत

वहीं, महिलाओं ने चप्पल तक मारने के लिए निकाल ली थी। साथ ही दरोगा सुधाकर पांडेय और सिपाही से अरुण के परिवार ने अभद्रता करते हुए मोबाइल फोन छीन लिया था। इससे जुड़ी फुटेज भी मिली है। इसके चलते उपद्रवियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, तोड़फोड़, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ACP की रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई

दूसरी तरफ चौकी में बेहोश हुए अरुण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत पहले से बेहतर है। परिजनों के आरोपों को देखते हुए पूरे मामले की जांच एसीपी महानगर कर रहे हैं।

वहीं, दरोगा सुधाकर पांडेय ने भी आरोप लगाए हैं। जिसे भी जांच में शामिल किया गया है। जांच पूरी होने तक सुधाकर पांडेय और सिपाही नितिन को मेट्रो चौकी से हटाकर महानगर कोतवाली से सम्बद्ध कर दिया गया है। एसीपी की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Lucknow NewsLucknow News in HindiLucknow news todayलखनऊ न्यूज़लखनऊ समाचार
Previous Post

अनियंत्रित ट्रक ने मारी कार को जोरदार टक्कर, एक बच्चे समेत पांच कि मौके पर मौत

Next Post

पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, एक लाख के इनामी समेत 3 नक्सली ढेर 

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Next Post

पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, एक लाख के इनामी समेत 3 नक्सली ढेर 

यह भी पढ़ें

Chris Gayle

क्रिस गेल : बने टी-20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर

31/10/2020
CM Dhami

देवभूमि उत्तराखंड की स्वच्छता का संदेश देश-दुनिया तक जाए: सीएम धामी

13/01/2024
PM Modi appeal

PM मोदी ने पांच राज्यों के मतदाताओं से रिकार्ड मतदान की अपील की

06/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version