• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज़म खान पर कसा शिकंजा, जल निगम भर्ती घोटाले पर कोर्ट ने जारी किया आदेश

Writer D by Writer D
17/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Azam Khan

Azam Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सपा संसद आजम खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। उत्तर प्रदेश के जल निगम भर्ती घोटाले में सीबीआई कोर्ट ने रामपुर से सपा सांसद आज़म खान को 19 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सीतापुर जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आज़म खान को पेश कराने का आदेश दिया है। इस भर्ती घोटाले में आज़म खान को ज्यूडिशियल कस्टडी में लेने पर 19 जुलाई को कोर्ट में आज़म खान की पेशी होनी है।

इससे पहले इस भर्ती घोटाले में आज़म खान के खिलाफ एसआईटी की ओर से दाख़िल चार्जशीट पर कोर्ट ने संज्ञान लिया। कोर्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 201, 204, 420, 467, 478, 471, 120b में संज्ञान लिया। वहीं इस मामले में शेष आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने आईपीसी की धारा 201, 204, 420, 467, 471, 120b और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत संज्ञान लिया है।

बिकरू कांड: आरोपी खुशी दुबे की जमानत अर्जी कोर्ट ने की खारिज

घोटाले में शामिल आरोपी गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, नीरज मलिक, विश्वजीत सिंह, अजय कुमार यादव, संतोष रस्तोगी, रोमन फर्नांडीज और कुलदीप सिंह नेगी के खिलाफ समन जारी करने का आदेश शुक्रवार को कोर्ट ने दिया।

अखिलेश यादव की सरकार में जल निगम में 122 सहायक अभियंता, 853 अवर अभियंता, 335 क्लर्क, 32 आशुलिपिक समेत कुल 1300 पदों पर भर्तियों में घोटाले का आरोप लगा था। सरकार इस मामले में 122 अभियंताओं को बर्ख़ास्त कर चुकी है।

जहरीली शराब का कहर, इस राज्य में 16 मौतों के बाद मचा हड़कंप

योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इस भर्ती घोटाले की जांच एसआईटी से करवाई थी जिसके बाद 25 अप्रैल 2018 को एसआईटी ने जल निगम में भर्ती घोटाले की एफआईआर दर्ज कराई थी। ये पूरा मामला अखिलेश यादव की सरकार में जल निगम की भर्तियों में घोटाले का है। उस वक्त आज़म खान जल निगम के चेयरमैन थे, लिहाज़ा उनको इसमें आरोपी बनाया गया था।

Tags: azam khanAzam Khan Newsazam khan updatesjal nigam job vaccancy scamLucknow NewsRampur NewsSitapur Jailup news
Previous Post

बिकरू कांड: आरोपी खुशी दुबे की जमानत अर्जी कोर्ट ने की खारिज

Next Post

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने किया रोमांटिक डांस, सामने आई ग्रैंड रिसेप्शन की तस्वीरें

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
फैशन/शैली

लंबे बालों के लिए अप्लाई करें ये जेल, आजमाते ही दिखेगा असर

26/06/2026
Prickly Heat
फैशन/शैली

गर्मियों में घमौरियां से हैं परेशान, छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय

26/06/2026
curd capsicum vegetable
Main Slider

कभी भी बनाएं ये टेस्टी सब्जी, सीखिए बनाने का तरीका

26/06/2026
glowing skin
फैशन/शैली

फेस ग्लो के लिए करें इस फूल का इस्तेमाल, जानें फायदे

26/06/2026
Honey Chilli Chicken
Main Slider

इस वीकेंड पर बनाएं ये स्पेशल चाइनीज डिश

25/06/2026
Next Post
rahul- vaidya grand reception

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने किया रोमांटिक डांस, सामने आई ग्रैंड रिसेप्शन की तस्वीरें

यह भी पढ़ें

army

अब भारतीय सैन्य अफसरों को भी डिप्लोमा देगा उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय

30/11/2020
Richa

किसान की बेटी ने बढ़ाया मान, कठिन परिश्रम से बनी सब इंस्पेक्टर

20/06/2021
Dearness Allowances

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को सरकार का बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में की इतनी बढ़ोतरी

28/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version