• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में एक दिन में रिकॉर्ड 25032 मेगावाट बिजली की आपूर्ति

Writer D by Writer D
17/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उमस भरी गर्मी के चलते बिजली की लुका छिपी के बीच उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग ने 16-17 जुलाई की रात को अब तक की सर्वाधिक 25032 मेगावाट बिजली आपूर्ति का रिकॉर्ड बनाया है।

इससे पूर्व 30 जून को 24926 मेगावाट बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की गयी थी। पिछले करीब एक माह से प्रदेश में मांग के सापेक्ष 24 हजार मेगावाट या इससे अधिक की विद्युत आपूर्ति की जा रही है। ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के सफल क्रियान्वयन व ऊर्जा परिवार के सभी कार्मिकों की मेहनत को दिया है।

उन्होंने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों व निदेशकों को नाईट पेट्रोलिंग कर सबको निर्बाध बिजली की सप्लाई उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और दावा किया कि प्रदेश में बिजली की पर्याप्त उपलब्धता है।

श्री शर्मा ने कहा कि साढ़े तीन साल में प्रदेश में नौ हजार मेगावाट बिजली की मांग बढ़ी है। मांग का बढ़ना बताता है कि प्रदेश प्रगति के पथ पर है। पिछले साल 17-18 जुलाई को 2020 में सर्वाधिक 23867 मेगावाट की अधिकतम आपूर्ति की गई थी। प्रदेश में 2016-17 तक लगभग 16000 मेगावाट की ही अधिकतम मांग रहती थी।

उन्होने कहा कि प्रदेश की ट्रांसमिशन क्षमता वर्ष 2016-17 के 16,348 मेगावाट से 9000 मेगावाट बढ़कर अब 26,000 मेगावाट हो चुकी है। इस वित्तीय वर्ष के अंत तक यह 28000 मेगावाट व साल 2025 तक प्रदेश में यह क्षमता 32,400 मेगावाट होगी। ट्रांसमिशन की आयात क्षमता भी वर्ष 2016-17 के 7800 मेगावाट के मुकाबले 6800 मेगावाट बढ़कर अब 14,600 मेगावाट हो गई है।

BJP नेताओं संग लखनऊ में बैठक करेंगे दत्तात्रेय होसबोले, अरुण कुमार भी होंगे शामिल

बिजली मंत्री ने दावा किया कि सरकार ने 12,111.75 करोड़ रूपये की लागत से 765 केवी के 12, 400 केवीए के 34, 220 केवी के 72 व 132 केवी के 119 पारेषण उपकेंद्रों का निर्माण करवाया है। जिसकी वजह से आज बिजली की आपूर्ति का तंत्र बहुत बेहतर हो चुका है। सरकार बनने से अब तक 45 हजार 85 सर्किट किमी पारेषण लाइन भी बनाई गई है।

उन्होने कहा कि आज प्रदेश में सभी विधाओं की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता 26,937 मेगावाट है जो कि चार वर्ष पूर्व की क्षमता से लगभग 4000 मेगावाट अधिक है। 2024 तक इसमें 8262 मेगावाट की वृद्धि होगी। वर्ष 2022 तक ऊर्जा विभाग के राज्य तापीय विद्युतगृहों का उत्पादन 7,260 मेगावाट बढ़कर 12734 मेगावॉट हो जाएगा और 34,500 मेगावाट बिजली की उपलब्धता रहेगी।

कोविड संक्रमण के प्रति वैक्सीनेशन एक सुरक्षा कवच है : CM योगी

श्री शर्मा ने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में 54 फीसदी ज्यादा बिजली दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अधिकतम आपूर्ति में हुए इजाफे से फीडर तक ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे, तहसील में साढ़े 21 घंटे, जिले में 24 घंटे, बुंदेलखंड में 20 घंटे और उद्योगों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है।

Tags: electricity power supplyLucknow Newsshrikant sharmaup news
Previous Post

BJP नेताओं संग लखनऊ में बैठक करेंगे दत्तात्रेय होसबोले, अरुण कुमार भी होंगे शामिल

Next Post

प्रियंका की ललकार- लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले कान खोलकर सुन लें..

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Next Post
priyanka gandhi

प्रियंका की ललकार- लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले कान खोलकर सुन लें..

यह भी पढ़ें

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सेट पर कोरोना विस्फोट, 4 लोग पॉजिटिव

16/04/2021
Free health camp

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रोडवेज कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

09/02/2021
सोनिया गांधी

कांग्रेस किसानों के साथ कृषि क़ानूनों के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी : सोनिया

02/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version