• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

22 को बाल सेवा योजना का शुभारंभ करेंगे CM योगी, 50 अनाथ बच्चे होंगे शामिल

Writer D by Writer D
20/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में अपने अभिभावक, माता-पिता या फिर माता या पिता में से किसी एक को खोने वाले अनाथ/प्रभावित बच्चों के संरक्षण व देखरेख के लिए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का शुभारंभ खुद सीएम योगी आदित्यनाथ 22 जुलाई को करेंगे। लोकभवन में होने वाले इस कार्यक्रम में राजधानी के 50 अनाथ बच्चे शामिल होंगे, जिनसे मुख्यमंत्री मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिलों में भी किया जाएगा। साथ ही उसी दिन सभी जिलों में इस योजना से जुड़े आयोजन होंगे। लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे।

इस योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा योजना का शुभारंभ किए जाने के साथ ही बच्चों के देखभाल की जिम्मेदारी संभाल रहे अभिभावक के खाते में मासिक चार हजार रुपये की राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। साथ ही अन्य लाभ भी दिए जाएंगे। लोकभवन के सभागार में दोपहर 12 बजे से होने वाले इस आयोजन में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह भी मौजूद रहेंगी। राजधानी में कोविड काल के दौरान अनाथ व प्रभावित हुए बच्चों की संख्या बढ़कर 292 पहुंच गई है।

बाल सेवा योजना के तहत मिलेंगे ये लाभ

– बच्चों को सरकारी बाल देखरेख संस्थाओं में निशुल्क आवास

– 0-18 साल तक के बच्चों के अभिभावकों/देखभालकर्ता को चार हजार रुपये प्रति माह

– 11-18 साल के सभी बच्चों की कक्षा 12 तक की निशुल्क शिक्षा कस्तूरबा गांधी बालिका/अटल आवासीय विद्यालयों में व 12000 रुपये प्रतिवर्ष

जासूसी कांड पर CM योगी बोले- जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी

– बालिग होने पर लड़कियों के विवाह हेतु 1,01,000 रुपये का आर्थिक सहयोग।

– कक्षा-9 व इससे ऊपर/व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे 18 वर्ष तक के बच्चों को टैबलेट/लैपटॉप।

– बालिगहोने तक बच्चों की चल-अचल संपत्ति की कानूनी सुरक्षा।

50 लाभार्थी बच्चों में ये हैं शामिल

सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों जो 50 बच्चे योजना का लाभ पाएंगे, उनमें चार ऐसे बच्चे शामिल हैं जिनके माता-पिता दोनों की मौत कोविड के कारण हुई है। वहीं एक बच्चा ऐसा है जिसकी माता का निधन हुआ है। अन्य 45 बच्चे वो हैं, जिनके पिता की मृत्यु कोरोना संक्रमण के कारण हुई है।

Tags: cm yogiLucknow NewsLucknow News in HindiLucknow news todaymukhyamantri bal seva yojnaYogi Newsलखनऊ न्यूज़लखनऊ समाचार
Previous Post

42 लाख किसानों से 3000 करोड़ रुपये वसूलेगी मोदी सरकार, जानें क्या है पूरा मामला…

Next Post

पंजाब के बाद राजस्थान पर कांग्रेस की नजर, गहलोत CM पद पर बरकरार, पायलट पर अभी विचार…

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
पंजाब के बाद राजस्थान पर कांग्रेस की नजर, गहलोत CM पद पर बरकरार

पंजाब के बाद राजस्थान पर कांग्रेस की नजर, गहलोत CM पद पर बरकरार, पायलट पर अभी विचार...

यह भी पढ़ें

जेएनयू में शुरू होने जा रहे ऑनलाइन सेमेस्टर का विरोध शुरू

19/08/2020
Tube Well

1750 राजकीय नलकूपों का पुनर्निर्माण कर बनाया जाएगा ईको फ्रैंडली, ढाई लाख कृषक परिवारों को सीधा लाभ

27/05/2025
CM Vishnudev Sai

महाशिवरात्रि पर कोसमनारा बाबाधाम जाएंगे सीएम विष्णुदेव साय

12/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version