• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां को बचाने गई बेटी की चाचा ने की हत्या, पुल से फेंका शव

Writer D by Writer D
20/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, देवरिया
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक विवाद में पिट रही मां को बचाने गई बेटी को चाचा ने इस कदर पीटा कि वह मरणासन्न हो गई। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। खुद को बचाने के लिए उसने टेंपो में शव रखकर तरकुलवा थाना क्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग पर पटना पुल से गंडक नदी में फेंकने की कोशिश की। लेकिन, शव लोहे के पुल की रेलिंग में फंस गया। करीब चार घंटे तक किशोरी का शव पुल से लटका रहा।

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शक के आधार पर वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो किशोरी के चाचा और चाची की करतूत का पर्दाफाश हो गया।

ये है पूरा मामला

सोमवार की शाम करीब सात बजे महुआडीह गांव निवासी अमर नाथ की पत्नी शकुंतला देवी की उसके देवर अरविंद ने पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंची बेटी नेहा (16) ने चाचा को थप्पड़ जड़ दिया। इसको लेकर गुस्साए चाचा ने नेहा को डंडे से पीट दिया और गला दबा दिया। वह अचेत हो गई।

अरविंद ने रात में करीब नौ बजे टेंपो से नेहा को लेकर जिला अस्पताल के लिए निकला लेकिन, किशोरी की मां शकुंतला को साथ नहीं ले गया। महुआडीह थाना क्षेत्र के पांडेय चक के पास किशोरी ने दम तोड़ दिया। चाचा और चाची शव को लेकर पटनवा पुल पहुंचे और शव को गंडक नदी में फेंककर फरार हो गए। शव पुल की रेलिंग में फंस गया और मंगलवार की सुबह करीब चार घंटे तक झूलता रहा।

करंट ने छीन ली ‘कृष्णा’ के पति और दो बेटों की जान, एकसाथ उठीं तीन अर्थियां तो रो पड़ा गांव

घटना की जानकारी होने पर आसपास लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दूसरी ओर, बेटी का शव मिलने की खबर पर मां ने देवर सहित अन्य के खिलाफ महुआडीह थाने में तहरीर दी। पुलिस ने वाहन चालक सहित आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सीओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि किशोरी के चाचा ने किशोरी से मारपीट की। उसकी हालत खराब होने पर जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में मौत होने पर उसे पटनवा पुल थाना रामपुर कारखाना से नदी में फेंकना चाहा लेकिन, शव पुल की रेलिंग में फंस गया। सुबह शव पाए जाने पर रामपुर कारखाना थाने में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Tags: crime newsDeoria Newsup news
Previous Post

CM योगी ने ईद-उल-अज़हा पर प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

Next Post

सप्ताह में एक दिन सुनी जाएगी कर्मचारियों की समस्या, CM योगी ने दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दशहरा पर अन्नदाता किसानों को मिलेगा योगी सरकार का उपहार

06/10/2026
Main Slider

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

06/10/2026
Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में 1.28 लाख शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय का लाभ, सितंबर-अक्टूबर के लिए ₹460.23 करोड़ जारी

06/10/2026
Next Post

सप्ताह में एक दिन सुनी जाएगी कर्मचारियों की समस्या, CM योगी ने दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

यूपी में कोरोना के 1703 नए मामले, रिकवरी दर 94.23 फीसदी हुई

01/12/2020
चींटियों ने किया परेशान

घर में चींटियों ने किया है परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा

16/07/2021
Arvind Kejriwal

अगर सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया भ्रष्ट हैं तो ईमानदार कौन होगा : केजरीवाल

02/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version