• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली में फिर चला योगी का बुलडोजर, रोहिंग्या कैंप ढहा कर मुक्त कराई 150 करोड़ की जमीन

Writer D by Writer D
22/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Rohingya camp demolished

Rohingya camp demolished

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजधानी दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पर यूपी सरकार की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को गुरुवार को ढहा दिया गया। सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध रूप से रोहिंग्या कैंप लगाए गए थे, जिन्हें बुल्डोज़र से तोड़ा गया।

मदनपुर खादर इलाके में सुबह चार बजे से ही बुल्डोज़र चलाकर एक्शन लिया गया। यहां करीब 5.21 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था, जिसे अब अतिक्रमण मुक्त किया गया है। इस ज़मीन की कीमत करीब 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार राज्य में अवैध निर्माण को ढहाया जा रहा है, पिछले कुछ वक्त में कई जगह ये एक्शन देखा गया है। बता दें कि दिल्ली में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की कई हिस्सों में ज़मीनें हैं, ये ओखला, जसोला, मदनपुर खादर, आली, सैदाबाद, जैतपुर, मोलरवंद और खुरेजी खास में हैं।

यूपी सरकार में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह द्वारा भी इस एक्शन का वीडियो ट्वीट किया गया है। मंत्री ने लिखा, ‘दिल्ली में फिर से चला योगी का बुल्डोजर, योगी सरकार की दिल्ली में बड़ी कार्रवाई’। जानकारी के मुताबिक, आने वाले वक्त में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शीघ्र ही और बड़े एक्शन लिए जाएंगे।

दिल्ली में फिर से चला योगी का बुल्डोजर,

योगी सरकार की दिल्ली में बड़ी कार्यवाही,

मदनपुर खादर में सुबह 4 बजे ही कार्यवाही कर सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे से रोहंगिया केम्पों को हटाया गया एवं अवैध कब्जे तोड़े गए

उ.प्र.सिंचाई विभाग की 2.10 हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई। pic.twitter.com/OIgvOmMqFF

— Dr. Mahendra Singh (@bjpdrmahendra) July 22, 2021

दिल्ली के कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन इलाके के पास बड़ी संख्या में रोंहिग्या शरणार्थी रुके हुए हैं। यहां पर झुग्गी बस्तियां, कैंप बनाए गए हैं। अभी हाल ही में कुछ वक्त पहले इन इलाकों में आग भी लग गई थी, जिनमें कई झुग्गियां जल गई थी और भारी नुकसान हुआ था।

शराब कारोबारी भाजपा नेता के घर एवं कार्यालयों पर आयकर का छापा

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही के वक्त में कई माफियाओं की ज़मीन को कब्जे में लिया है, साथ ही अवैध निर्माण पर इसी तरह बुल्डोज़र चलाया है। हाल ही में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि सरकार माफियाओं की अवैध ज़मीन और संपत्ति लेकर उसे गरीबों को देने का काम कर रही है।

Tags: cm yogidelhi newsRohingya camp demolishedup newsyogi government action
Previous Post

शराब कारोबारी भाजपा नेता के घर एवं कार्यालयों पर आयकर का छापा

Next Post

लद्दाख में बनेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय, 750 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
THDC Tunnel Accident
Main Slider

THDC Tunnel Accident: एक और शव मिला, मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा

15/08/2026
CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
80th Independence Day celebrated in Lucknow
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

15/08/2026
Next Post
लद्दाख में बनेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय, 750 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

लद्दाख में बनेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय, 750 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

यह भी पढ़ें

rajnath singh in uttrakhand

पुष्कर धामी आखिरी ओवर में उतरने वाले धाकड़ बल्लेबाज : राजनाथ

01/10/2021
JK Rowling

हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग को जान से मारने की धमकी

14/08/2022
WhatsApp चलाओ, पैसा कमाओ! सिर्फ चैट नहीं, ऐप से कर सकते हैं बंपर कमाई

WhatsApp पर सिर्फ चैट नहीं, ऐप से कर सकते हैं बंपर कमाई

30/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version