• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर के अन्दर हुई महिला की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
23/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, झाँसी
0
attacked

पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में झांसी के प्रेमनगर थानाक्षेत्र में चार दिन पहले एक महिला की घर के अंदर हुई हत्या मामले का गुरूवार को खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी एक पुरूष और महिला को गिरफ्तार कर लिया।

यहां पुलिस लाइन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शिवहरिमीणा ने बताया कि 18 जुलाई को रेलगंज पुलिया नंबर नौ में हुई महिला हत्या मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रेमनगर थाना पुलिस और स्वॉट टीम का संयुक्त रुप से लगाया गया था। मृतक महिला के घर से फरार किरायेदारों पर हत्या का शक जताया जा रहा था और पुलिस आरोपियों की पूरी सरगरमी से तलाश में जुटी थी।

इस बीच आज तड़के टीम को पता चला कि ललितपुर हाईवे पर एक संदिग्ध है जो प्रेमनगरथाना क्षेत्र में महिला हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी हो सकता है। सूचना को गम्भीरता से लेते हुए बताये गये स्थान पर पहुंची, जहां पुलिस को एक युवक आता नजर आया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह नहीं रुका और उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। किसी प्रकार अपना बचाव करते हुए पुलिस ने उस पर फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायलावस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने अपना नाम सुनील शर्मा निवासी करावल नगर दिल्ली बताया।

अराजक तत्वों ने शिव मंदिर में मूर्तियों को किया खंडित, जांच में जुटी पुलिस

पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर दुर्गादेवी की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद चुराये गये माल को उन्होंने छिपा दिया था और उसी को लेने वह आज आया था। तलाशी के दौरान उसके पास से लूटे हुए सोने-चांदी के ज़ेवरात, 10 हजार रुपए नकद, दो मोबाइल और बैग बरामद हुआ। घायल बदमाश को भर्ती कराने के बाद पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे हत्यारोपी की तलाशी जारी रखी। इसी दौरान पुलिस ने काठ के पुल के पास से एक महिला को भी गिरफ्तार किया, जिसने अपना दीपेन्द्र कौर निवासी हिम्मत सिंह नगर लुधियाना पंजाब बताया। पुलिस ने उक्त महिला के पास से भी सोने-चांदी के जेवरात और रुपए बरामद किया।

दीपेंद्र कौर और सुनील ने मिलकर रेलगंज पुलिया नंबर नौ में अपने मकान में अकेली रहने वाली दुर्गादेवी की हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार सुनील और दीपेंद्र कौर आपस में दोस्त हैं और पति-पत्नी बनकर किराए से रहने के लिए मृतका के घर आए थे। घटना के पहले दीपेंद्र कौर ने क्षेत्र में रहने वाले झाड़फूक करने वाले एक बाबा की मदद से उक्त मकान किराए से लिया। दुर्गादेवी की संपत्ति देख दीपेंद्र के मन में लालच आ गया , और उसने अपने मित्र के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनायी । इसी योजना के तहत दीपेंद्र ने सुनील को भी मकान में बुला लिया। इसके बाद उन्होंने घटना को अंजाम दिया है। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी ने इस घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को 25 हजार का ईनाम दिये जाने की घोषणा की है।

Tags: crime newsJhansi newsup news
Previous Post

सूबे की प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा ग्राम सचिवालय, होगी इंटरनेट की सुविधा

Next Post

दिनदहाड़े SBI से 20 लाख रूपए की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

‘नेशन फर्स्ट’ हर नागरिक के लिए भी मार्गदर्शक सिद्धांत, क्योंकि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं: मुख्यमंत्री

06/05/2026
Agniveer Recruitment
Main Slider

अग्निवीर CEE एडमिट कार्ड जारी करने की तारीखों का ऐलान, देखें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

06/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वन क्लिक के माध्यम से साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन

06/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन

06/05/2026
Farooq Abdullah
Main Slider

ब्लास्ट होते रहते हैं, नई बात नहीं… पंजाब धमाके पर फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान

06/05/2026
Next Post
state bank of india

दिनदहाड़े SBI से 20 लाख रूपए की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

यह भी पढ़ें

MotoGP race

योगी सरकार फिर कराएगी Moto GP बाइक रेस, डोर्ना स्पोर्ट्स संग साइन की डील

05/07/2024
magh mela

कब होगी माघ मेले की शुरुआत? नोट कर लें पवित्र स्नान की तिथि

04/12/2025
voting

UP Election: राम नगरी में सुबह 9 बजे तक करीब 10 प्रतिशत मतदान

27/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version