• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता के बीच लोकप्रियता के मामले में योगी अव्वल, अखिलेश पिछड़े

Writer D by Writer D
25/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi popularity

cm yogi popularity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने की बात हो या फिर संगठित अपराध पर नकेल कसने अथवा महिला सुरक्षा को लेकर संवेदनशीलता का मसला हो, कुशल रणनीति के कारण सभी मोर्चो पर फतह हासिल कर देश दुनिया में वाहवाही बटोर रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य की जनता के बीच भी सर्वाधिक लोकप्रिय साबित हुये हैं।

कोरोना के दूसरी लहर के बाद एक निजी चैनल द्वारा कराये गये सर्वेक्षण में योगी आदित्यनाथ सबसे अधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री के तौर पर उभर कर सामने आये है जबकि आश्चर्यजनक रूप से समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव इस मामले में तीसरे नम्बर पर है वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती दूसरे स्थान पर हैं।

मौजूदा मुख्यमंत्री श्री योगी के कामकाज को 46 फीसदी लोगों ने बेहतर कहा वहीं 2007 से 2012 के बीच मुख्यमंत्री रही मायावती के कार्यकाल को 28 फीसदी लोगों ने और 2012 से 2017 के बीच मुख्यमंत्री रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कार्यकाल को 22 फीसदी लोगों ने सराहा।

CM योगी ने बच्चा वार्ड का लिया जायजा, बच्ची से पूछा- बीमार कैसे हुई?

राज्य के सभी 75 जिलों में 12 से 22 जुलाई के बीच हुये इस सर्वेक्षण में 37 हजार 500 लोगों की राय दूरसंचार माध्यमों से ली गयी जिनमें हर जिले के कम से कम 500 लोग शामिल थे। सर्वेक्षण में पता चला कि कोरोना से निपटने में किये गये उपायों को लेकर श्री योगी की भूमिका से 45 फ़ीसदी लोग बहुत अधिक संतुष्ट और 28 फ़ीसदी लोग कुछ हद तक संतुष्ट हैं जबकि 20 फ़ीसदी लोग योगी के कामकाज से खुश नहीं हुये।

रिपोर्ट के अनुसार घनी आबादी वाले उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को काबू करने में श्री योगी की भूमिका सराहनीय थी। उनके द्वारा विभिन्न जिलाें में किये गये ताबड़तोड़ दौरों से हालात तेजी से बदले और ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट नीति की बदौलत राज्य में कोरोना काबू में आया। लोगों का मानना था कि अगर जुलाई के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होते तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 278 से 288 सीटें मिल सकती थी जबकि 43 फ़ीसदी वोट उसे मिलते।

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, दरबार में सुनी जनता की फरियाद

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान का आधार पूछने पर 22 फीसदी लोगों का कहना था कि वह सबसे ज्यादा तवज्जो मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को देंगे जबकि 12 प्रतिशत लोगों ने सरकार के कामकाज के आधार पर वोट करने को प्राथमिकता माना वहीं 10 फ़ीसदी की नजर में पार्टी का कद अहम था।

सर्वेक्षण में पता लगा कि अभी भी 64 फ़ीसदी ब्राह्मण भाजपा के साथ हैं जबकि ब्राह्मणों की दूसरी पसंदीदा पार्टी बसपा अथवा कांग्रेस है। ब्राह्मण मतदाता को लुभाने की रेस में सपा फिसड्डी साबित हुयी है। दलित वोटरों के बीच बसपा 45 प्रतिशत समर्थन के साथ सबसे आगे है। दूसरे नंबर पर 43 फ़ीसदी दलित वोटर भाजपा के साथ जा रहे हैं।

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर 52 फ़ीसदी लोग योगी आदित्यनाथ पर भरोसा करते हैं जबकि 34 फ़ीसदी लोगों ने बसपा प्रमुख मायावती पर विश्वास जताया जबकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का रिकॉर्ड 12 फ़ीसदी के साथ सबसे कम है।

Tags: akhilesh yadavcm yogicm yogi popularityLucknow Newsmayawatiup news
Previous Post

सपा ने नहीं ली गायत्री की सुधि, प्रजापति समाज का बेटा आज जेल में : लल्लू

Next Post

बदमाशों ने डकैती का विरोध करने पर महिला की गोली मारकर की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post
Murder

बदमाशों ने डकैती का विरोध करने पर महिला की गोली मारकर की हत्या

यह भी पढ़ें

modi

5 जनवरी को कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक गैस पाइपलाइन समर्पित करेंगे पीएम मोदी

03/01/2021
Mirror

जहां नहीं पहुंचता आपका हाथ, वहां की ऐसे करें सफाई

03/01/2022

बीजेपी का ‘घर-घर दस्तक’ अभियान शुरू, स्वतंत्रदेव ने किया शुभारंभ

11/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version