• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में संक्रमण अन्य प्रदेशों की तुलना में न्यूनतम स्तर पर : सहगल

Writer D by Writer D
26/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
Navneet Sehgal
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए आशिंक कोरोना कर्फ्यू तथा टीकाकरण से प्रदेश में दूसरी लहर के कोरोना संक्रमण को नियंत्रित किया गया है। इस अभिनव प्रयोग में कोरोना संक्रमण में निरन्तर कमी आ रही है।

प्रदेश में संक्रमण अन्य प्रदेशों की तुलना में न्यूनतम स्तर पर है। उन्होंने बताया कि 53 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 22 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। प्रदेश में सक्रिय मामले कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्ट करने की संख्या घटाई नहीं की जा रही हैं। सर्विलांस के माध्यम से निगरानी समितियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों का हालचाल लिया गया तथा किसी प्रकार के संक्रमण के लक्षण होने पर टेस्ट के साथ बेहतर इलाज की भी व्यवस्था की गयी है।

श्री सहगल ने बताया मुख्यमंत्री द्वारा कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 में निर्देश दिये गये है कि प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयासों के क्रम में सीएचसी/पीएचसी स्तर पर “हेल्थ एटीएम“ की स्थापना कराई जाए तथा इसे नजदीकी जिला अस्पताल की टेलीकन्सल्टेशन सेवा से भी जोड़ा जाए।

एक जवान जब शहीद होता है तो कौम को एक नई जिंदगी देता है, नई प्रेरणा देता है : योगी

मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिये गये है कि अयोध्या के समग्र विकास के कार्यों की गति तेज की जाए। जिससे अयोध्या को विश्व स्तरीय सांस्कृतिक के रूप में स्थापित किया जा सके। मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिये गये है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण के अवशेष कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसील दिवस और थाना दिवस में जन समस्याओं/शिकायतों/अपेक्षाओं के त्वरित समाधान किया जाए। प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्ता के आधार पर किया जाए।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,27,740 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 6,42,77,972 सैम्पल की जांच की गयी है तथा आरटीपीसीआर के लिए 1,06,672 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 33 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 64 लोग तथा अब तक 16,84,601 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 857 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,64,032 घरों के 17,24,00,451 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

शिवनगरी में मूर्त रूप लेने लगा है पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में 3,71,99,189 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 72,13,587 दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 4,44,72,776 डोजें लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत बच्चों के लिए आई0सी0यू0 बेड के साथ-साथ आवश्यक बेड तैयार कर लिये गये है तथा 234 ऑक्सीजन प्लांट भी अस्पतालों में संचालित हो गये है। निजी अस्पताल ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करने में सहयोग करे। प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए कोविड प्रोटोकाल का भी पालन करे।

Tags: Amit Mohancorona in UPLucknow NewsNavneet Sehgalup news
Previous Post

मात्र डेढ़ घंटे में किया अपहरण की घटना का पर्दाफाश, आठ गिरफ्तार

Next Post

ग्राम सचिवालय में जन सेवा केन्द्र एवं बीसीसखी के लिए भी स्थान उपलब्ध कराया जायेगा : चौधरी

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post

ग्राम सचिवालय में जन सेवा केन्द्र एवं बीसीसखी के लिए भी स्थान उपलब्ध कराया जायेगा : चौधरी

यह भी पढ़ें

Rain

दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 41 साल का रिकॉर्ड, मंत्रियों-अफसरों की संडे की छुट्टी रद्द

09/07/2023
CM Yogi

महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग, नुकसान का जायजा लेने पहुंचे योगी

19/01/2025
CM Yogi

घबराइए मत, सबकी समस्या दूर करने को संकल्पित है सरकार : सीएम योगी

04/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version