• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मऊ के बेटा करेगा अमेरिका की यूनिवर्सिटी में रिसर्च, मिली 56 लाख की स्कॉलरशिप

Writer D by Writer D
27/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मऊ
0
Abhishek Singh

Abhishek Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ जिले के कुंचाई गांव निवासी अभिषेक सिंह को अमेरिका की दो यूनिवर्सिटी ने रिसर्च के लिए बुलावा भेजा है। एडवांस मेटेरियल साइंस में रिसर्च के लिए अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी ने अभिषेक को 75602  यूएस डालर (करीब 50 लाख रुपये) छात्रवृत्ति का ऑफर भेजा है। अभिषेक को वर्ष 2019 में यंग रिसर्चर की श्रेणी में रिसर्च पेपर एनआईटी रायपुर में चयन हो चुका है। उनकी इस कामयाबी से जिले में हर्ष का माहौल है। साथ ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

घोसी ब्लॉक क्षेत्र के कुंचाई निवासी मेधावी छात्र अभिषेक ने वर्ष 2018-2020 तक सेंट्रल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट रायपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्य किया। रिसर्च की ऊंचाई छूने का जज्बा रखने के लिए नौकरी छोड़ी औऱ तैयारी में जुट गए। मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाले अभिषेक को अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी और यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सवर्ग से शोध कार्य के लिए बुलावा आया था। उन्होंने मियामी को चुना।

वर्तमान में चिकित्सा क्षेत्र में फ्रैक्चर हड्डी को जोड़ने के लिए स्टेनलेस स्टील और टाइटेनियम  मेटल का प्रयोग किया जाता है। जो बहुत ही महंगा होता है। साथ ही कुछ वर्षों बाद ही इसे शरीर से निकालना भी होता है। अभिषेक अब नए शोध और तकनीक के माध्यम से एडवांस लाइट वेट, बायोडिग्रेडेबल मेटेरियल में कार्य कर सस्ता तकनीक प्रदान करने पर शोध करेंगे। ताकि मरीज को दोहरे ऑपरेशन से न गुजरना पड़े।

बसवराज बोम्मई होंगे कर्नाटक के नए सीएम, कल लेंगे पद की शपथ

इंजीनियरिंग करते वक्त ही अभिषेक वैज्ञानिक बनने का सपना देखने लगे थे। उनके पिता स्व. अखिलेश सिंह बीएसएफ में कांस्टेबल थे। नवंबर 2001 में कश्मीर में शहीद हो गए थे। वे हमेशा वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित करते रहते थे। माता संजू सिंह भी पिता के सपने को साकार करने के लिए हौसला बढ़ाती रहीं। अभिषेक की बहन डॉ. गरिमा सिंह चिकित्सक हैं। माता संजू सिंह गृहिणी हैं।

अभिषेक सिंह ने स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ से बीटेक और एमटेक की उपाधि हासिल की है। उन्होंने सफलता का श्रेय दिवंगत पापा, मम्मी, बड़े पापा सुभाष सिंह, चाचा श्रीप्रकाश सिंह को दिया। इस संबंध में अभिषेक सिंह का कहना था कि एडवांस मेटेरियल साइंस के क्षेत्र में रिसर्च करना है। भारत को चिकित्सा क्षेत्र में विश्व में नंबर एक बनाने का सपना है।

Tags: Abhishek Singhabhishek singh mauamerican scholarshipamerican scholarship to mau manLatest Mau News in HindiMau Hindi Samacharmau newsmau news in hindiScholarshipuniversity of miamiयूनिवर्सिटी ऑफ मियामी
Previous Post

आगरा मर्डर केस: भाई निकला मां-बच्चों का कातिल, हत्या के बाद की थी लूटपाट

Next Post

मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी आफशां अंसारी का शस्त्र लाइसेंस हुआ निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

मन को शांत रखते ये रत्न, धारण करने से एंग्जाइटी कम करने में भी मिलती है मदद

18/06/2026
Matka Kulfi
Main Slider

गर्मियों में ठंडक का एहसास देती है मटका कुल्फी, स्वाद ऐसा कि कम पड़ जाती है तारीफ

18/06/2026
Paan Petha Roll
Main Slider

गर्मियों में बनाएं पान पेठा रोल, किसी भी मामले में नहीं होगी फेल

18/06/2026
Injury Marks
Main Slider

पुराने निशान फेस से हो जाएंगे दूर, ट्राई करें ये उपाय

18/06/2026
Achari Funda
Main Slider

झुलसती गर्मियों में गेस्ट को पिलाएं खास ड्रिंक तो सर्व करें अचारी फनडा

18/06/2026
Next Post
Afsha Ansari

मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी आफशां अंसारी का शस्त्र लाइसेंस हुआ निलंबित

यह भी पढ़ें

High Tension Line

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई कांवड़ियों से भरी पिकअप, आठ शिवभक्त झुलसे

29/07/2024
cyber crime

टूर पैकेज व गिफ्ट का झांसे दे कर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

03/02/2021
Anand Bardhan

अप्रैल में जिला योजना बैठकें अनिवार्य, कुंभ-2027 कार्यों में तेजी के निर्देश

13/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version