• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लालू प्रसाद की हालत चिंताजनक, दिल्ली AIIMS शिफ्ट करने की तैयारी

Writer D by Writer D
23/01/2021
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
lalu prasad yadav

lalu prasad yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची के रिम्स में उपचार करवा रहे लालू प्रसाद यादव की हालत चिंताजनक बनी हुई है। लालू के बेटे तेजस्वी के अनुसार लालू यादव के फेफड़ों में पानी जम गया है और उनका चेहरा फूल गया है। लालू यादव की हालत देखते हुए उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जा सकता है।

इस बीच शुक्रवार को देर रात पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, मीसा भारती ने लालू यादव से मुलाकात की।

ताजा अपडेट के अनुसार लालू यादव का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है, इसे देखते हुए उन्हें दिल्ली स्थित एम्स शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। डॉक्टरों के बोर्ड से रिपोर्ट मिलते ही जेल प्रशासन लोअर कोर्ट से इसकी स्वीकृति लेगा। संभव है कि आज ही लालू यादव को दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा। इस बीच राबड़ी देवी एक बार फिर लालू के वार्ड में पहुंचीं हैं।

इससे पहले कल आधी रात को लालू यादव से मुलाकात करने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बता दें कि चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू यादव रांची जेल में बंद हैं। रांची के रिम्स में उनका लंबे समय से इलाज चल रहा है।

देर रात लालू यादव से मुलाकात कर बाहर आए तेजस्वी यादव ने कहा कि पूर्व में ही लालू यादव की दिल की सर्जरी की गई है। तेजस्वी ने कहा कि उनके पिता की किडनी 25 फीसदी ही काम कर रही है, लालू यादव का क्रैटनाइन लेवल भी बढ़ा हुआ है। इन सब के बीच फेफड़े का संक्रमण चिंता का विषय है।

गोली मार कर दोस्त को किया घायल, फिर आरोपी ने स्वयं का काटा गला

तेजस्वी ने कहा कि लालू के फेफड़ों में पानी जम गया है. उन्होंने कहा कि उन्हें न्यूमोनिया हो जाता है, जो इस उम्र में ठीक नहीं है। गुरुवार को लालू यादव को सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जांच के बाद पता चला है कि लालू निमोनिया से परेशान हैं। इसकी वजह से लालू का चेहरा फूल गया है।

तेजस्वी ने कहा कि हमलोग उनके सारे जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं जिसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। तेजस्वी ने कहा कि परिवार के लोग बेहतर इलाज चाहते हैं लेकिन जब तक पूरी जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक हम लोग कोई निर्णय लेने की स्थिति में नहीं है।

इस बीच रांची जेल के आईजी बिरेंद्र भूषण ने रिम्स प्रबंधन को लालू यादव के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए 24 घंटे के अंदर दो डॉक्टर की नियुक्ति का आदेश दिया है. उन्होंने ये डॉक्टर लालू यादव को न सिर्फ सलाह देंगे, बल्कि आपातकालीन स्थिति में उन्हें दवा भी देंगे।

DM के पास पहुंची युवती ने कन्यादान में मांगी सड़क, जानिए फिर क्या हुआ?

बता दें कि लालू के परिवार को लालू से मिलने और रिम्स में ठहरने की विशेष इजाजत मिली है। लालू के परिवार ने 1 बजे रात मीडिया से बात की। लालू का परिवार सवा आठ बजे रात उनसे मिलने गया था और रात 12.45 बजे वापस आया।

Tags: AIIMSbihar newslalu prasad yadavNational newsrabdi devitejasvi yadav
Previous Post

गोली मार कर दोस्त को किया घायल, फिर आरोपी ने स्वयं का काटा गला

Next Post

अचानक सड़क धंसने से सवारी से भरा ऑटो गिरा, युवती सहित दो लोग घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

गांवों को वोट बैंक समझने वालों की राजनीति से गांव पीछे रह गए- सीएम योगी

02/10/2026
Main Slider

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
Main Slider

अखिलेश के विपक्षी एकता के आह्वान पर संजय निषाद-दानिश आजाद का पलटवार, बोले- सिर्फ बयानबाजी से कुछ हासिल नहीं होगा

02/10/2026
उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के सम्मान व कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

02/10/2026
Main Slider

गांधी और शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण, अर्पित किए श्रद्धासुमन

02/10/2026
Next Post
road crash

अचानक सड़क धंसने से सवारी से भरा ऑटो गिरा, युवती सहित दो लोग घायल

यह भी पढ़ें

booster dose

वैक्सीन की दूसरी डोज के इतने दिन बाद लग सकेगी बूस्टर डोज, जानें सरकार का प्लान

28/04/2022
thieves arrested

25 हजार का इनामी बदमाश को एसटीएफ़ ने दबोचा, तमंचा-कारतूस बरामद

01/12/2020
Four children drowned in the pond

होली के बाद घाघरा में नहाने गए चार बच्चे डूबे, एक की मौत

29/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version