• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एटीएम से छेड़छाड़ कर पैसा निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

Writer D by Writer D
28/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर पैसा निकालने के बाद बैंकों से क्लेम कर वाले गिरोह का भण्ड़ाफोड़ कर छह अपराधियों को नोएडा से गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एटीएम से छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी करके पैसा निकालने तथा मशीन के सर्वर में की गई सेटिग के कारण ट्रान्जेक्शन डिक्लाइन का मैसेज आने पर सम्बन्धित बैंक से क्लेम कर बैकों से पुनः पैसा प्राप्त करने वाले गिरोह के सम्बन्ध में सूचनाऐं प्राप्त हो रही थी।

उन्होंने बताया कि इस क्रम में एसटीएफ ने सूचना मिलने पर कल रात नोएडा से इस गिरोह के छह बदमाशों कानपुर निवासी प्रत्यूश उर्फ पीयूष, कानपुर देहात निवासी कृष्णकांत उर्फ मोनू , अनूप कुमार उर्फ सचिन,रिंन्कू यादव आशीष सिंह और सीतापुर निवासी अमित को कल रात करीब दस बजे नोएडा के सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किग के सामने यू-टर्न कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-20 पर 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड, तीन मोबाइल फोन,एक कार और 18,675 रूपया नगद बरामद किया गया।

चाक़ू से गोदकर की गर्लफ्रेंड की निर्मम हत्या, डेड बॉडी पर लिखा ये संदेश

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार प्रत्यूश उर्फ पीयूष ने पूछताछ पर बताया कि उसने कानपुर के रूस्तम डिग्री कालेज कानपुर से पढाई की और बैंक की एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ कर रूपया निकालने की यू-टयूब पर कई विडियोज देखकर पैसा निकालने का काम सीखा था। गिरोह के सदस्य एटीएम से पैसा निकालने के बाद भी सम्बन्धित एटीएम मशीन के सर्वर गड़बड़ी कर दुबारा सम्बन्घित बैंक से पैसा वापस लेनेे का क्लेम करते थे और ज्यादातर पैसा वापस ले प्राप्त कर लेते है और मिले पैसो को आपस में बांट लेते हैं । इस काम के लिए यह लोग अपनी जान-पहचान वाले लोगों

तथा उनके जानने वाले लोगों के एटीएम कार्ड एकत्र कर लेते थे और प्रत्येक कार्ड धारक को 05 से 06 हजार रूपया अलग से दे देते थे।

पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने यह भी बताया कि अब तक मुम्बई, नोएडा, दिल्ली, लखनऊ, मध्य प्रदेश में घटनाऐं कर चुके हैं। अक्टूबर 2020 में इसी प्रकार की एक घटना में प्रत्यूश ,कृष्णकांत एवं अनूप मध्य प्रदेश में पकड़े गये थे और दो माह जेल में रहें थे। जेल से छूटने के बाद यह लोग फिर से इस अवैध धंधे में लिप्त हो गया। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Tags: crime newsLucknow Newsup news
Previous Post

स्वाति सिंह ने की महिला एवं बाल विकास विभाग योजनाओं की समीक्षा

Next Post

जहां पर समाज आगे और सरकार पीछे चलती है, वहां बेहतर बदलाव देखने को मिलता है : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post

जहां पर समाज आगे और सरकार पीछे चलती है, वहां बेहतर बदलाव देखने को मिलता है : योगी

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

अहमदाबाद में एके शर्मा और कपिल देव अग्रवाल महाकुम्भ-2025 रोड शो में हुए शामिल

09/12/2024
6500mAh बैटरी और 4 कैमरे वाला Oppo Reno 15c हुआ लॉन्च, मिलेंगे कई जबरदस्त फीचर्स

4 कैमरे वाला Oppo Reno 15c हुआ लॉन्च, मिलेंगे कई जबरदस्त फीचर्स

16/12/2025
Sheikh Hasina

हिंसा के बीच शेख हसीना ने दिया इस्तीफा, बहन के साथ छोड़ा देश

05/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version