• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाक-चीन पर जयशंकर ने कसा तंज, कहा- आतंकवाद का मुकाबला करने को भारत-अमेरिका एकजुट

Writer D by Writer D
29/07/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
jaishankar

jaishankar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पाकिस्तान और चीन पर परोक्ष रूप से तंज कसते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि भारत और अमेरिका संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान सुनिश्चित करते हुए आतंकवाद के संकट का मुकाबला करने तथा बुनियादी ढांचे के पारदर्शी विकास के जरिए क्षेत्रीय आर्थिक संपर्क का समर्थन करने के लिए एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष अन्य बातों के साथ – साथ आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाहों तथा आतंकी वित्तपोषण के विरोध और हमारे निकट पड़ोस में मौजूद आतंकी गुटों सहित अन्य आतंकी समूहों के खतरों के खिलाफ सहयोग को प्रगाढ़ बनाकर आतंकवाद के वैश्विक संकट को दूर करने के लिए एकजुट हैं।  विदेश मंत्री ने अमेरिका के साथ संबंध विषय पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत – अमेरिका के बीच व्यापक, रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी है जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मामलों पर हितों की समानता पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि हिंद – प्रशांत क्षेत्र और उससे आगे के सभी देशों में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करना भारत और अमेरिका का साझा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि 2015 में दोनों देशों ने एशिया – प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र के लिए एक संयुक्त रणनीतिक दृष्टिकोण की रूपरेखा का उल्लेख किया था जिसमें सभी पक्षों से आह्वान किया गया है कि वे धमकी और बल प्रयोग से बचें तथा समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र संधि सहित पूरे विश्व द्वारा मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों के अनुसार शांतिपूर्ण तरीकों से क्षेत्रीय एवं समुद्री विवादों का समाधान करने का संकल्प लें।

प्रदेश में संक्रमण अन्य प्रदेशों की तुलना में न्यूनतम स्तर पर है : सहगल

विदेश मंत्री ने कहा कि इसके लिए, भारत और अमेरिका पूरे क्षेत्र में नौवहन,  ओवरफ्लाइट  और वाणिज्य की स्वतंत्रता का सम्मान करने और क्षेत्रीय और समुद्री विवादों को शांतिपूर्वक और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार हल करने की आवश्यकता का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके इस बयान को चीन के संदर्भ में देखा जा रहा है।

जयशंकर ने कहा कि अमेरिका ने वैश्विक अप्रसार साझेदार के रूप में परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की शीघ्र सदस्यता के लिए मजबूत समर्थन व्यक्त किया है और एमटीसीआर , वासेनार व्यवस्था तथा आस्ट्रेलिया समूह में भारत के शामिल होने का समर्थन किया है। अमेरिका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का भी समर्थन करता है।

लखनऊ प्राणि उद्यान में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंधों में 2014 के बाद से ही लगातार विस्तार हुआ है तथा दोनों देशों के संबंध आज दुनिया के प्रमुख संबंधों में से एक हैं। आतंकवाद , जलवायु परिवर्तन, महामारी आदि जैसे समसामयिक मुद्दों के समाधान के लिए हमारी सामान्य प्रतिबद्धता दोनों देशों के बीच वैश्विक साझेदारी का साक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि भारत – अमेरिका के संबंध प्रगाढ़ सहयोग, साझा मूल्यों और हितों को देखते हुए मजबूत स्थिति में हैं तथा आने वाले वर्षों में दोनों देशों के नेता वैश्विक संबंधों और साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Tags: delhi newsjaishankarNational news
Previous Post

प्रदेश में संक्रमण अन्य प्रदेशों की तुलना में न्यूनतम स्तर पर है : सहगल

Next Post

बुढ़ापा जीवन का सत्य है, बच्चे अपने माता-पिता का सहारा बनें : आनंदीबेन

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
Anandiben

बुढ़ापा जीवन का सत्य है, बच्चे अपने माता-पिता का सहारा बनें : आनंदीबेन

यह भी पढ़ें

मेकअप को परफेक्ट बनाने के लिए जरुरी है फाउंडेशन का सही लगना

04/02/2022
Hunter 350 vs Honda CB350RS: क्रूजर में कौन सी बाइक है ज्यादा किफायती और दमदार; खरीदने से पहले जान लें अंतर

Hunter 350 vs CB350RS: दम, किफायत और फीचर्स का मुकाबला

05/01/2026
Kareena Kapoor Khan shares her bedroom secrets

करीना कपूर खान ने शेयर किए अपने बेडरूम सीक्रेट्स

15/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version