• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में संक्रमण अन्य प्रदेशों की तुलना में न्यूनतम स्तर पर है : सहगल

Writer D by Writer D
29/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 60 नये मामले सामने आये है जिन्हे मिलाकर राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 787 हो गयी है।

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने गुरूवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ आशिंक कोरोना कर्फ्यू तथा टीकाकरण से प्रदेश में कोरोना नियंत्रण पर सफलता मिली। इस अभिनव प्रयोग में कोरोना संक्रमण में निरन्तर कमी आ रही है। प्रदेश में संक्रमण अन्य प्रदेशों की तुलना में न्यूनतम स्तर पर है।

श्री योगी ने आज बागपत में अस्पताल तथा सम्भावित तीसरी लहर की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सात जिले कोविड-19 से मुक्त हो गये है। 41 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया तथा 34 जिलों में इकाई में संक्रमण पाया गया।

श्री सहगल ने बताया कि 3टी के कारण ही 30 अप्रैल के एक्टिव मामले 3,10,783 घटकर आज 787 तथा 30 अप्रैल के प्रतिदिन कोविड केस 38 हजार से घटकर आज 60 हो गये है। प्रदेश में सक्रिय मामले कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्ट करने की संख्या घटाई नहीं जा रही हैं। पिछले 24 घंटों मेे 2,51,287 कोविड टेस्ट किये गये है। प्रदेश में कोविड टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कल लगभग 5,81,000 कोविड डोज दी गयी है। अब तक लगभग 04 करोड़ 63 लाख कोविड की डोज दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि निगरानी समितियों के माध्यम से घर-घर सर्वेक्षण करके संक्रमण की जानकारी ली जा रही है तथा टेस्ट भी कराये गये, इसके साथ-साथ मेडिकल किट भी बांटी गयी है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस के माध्यम से सरकारी मशीनरी द्वारा उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ की जनसंख्या में से अब तक लगभग 17.25 करोड़ से अधिक लोगों से उनका हालचाल जाना गया है।

श्री सहगल ने बताया कि सम्भावित तीसरी लहर से पहले राज्य सरकार ने व्यापक तैयारी की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत बच्चों के लिए 6700 से अधिक पीकू बेड तैयार कर लिये गये है। अस्पतालों को ऑक्सीजन की उपलब्धता सुलभ हो इसके लिये 549 ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किये गये, जिसमें 250 ऑक्सीजन प्लांट संचालित हो गये, शेष शीघ्र ही संचालित हो जायेंगे।

उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। सभी लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण का पालन करे।

Tags: corona in UPcorona updatesLucknow NewsNavneet Sehgal
Previous Post

लखनऊ प्राणि उद्यान में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस

Next Post

पाक-चीन पर जयशंकर ने कसा तंज, कहा- आतंकवाद का मुकाबला करने को भारत-अमेरिका एकजुट

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
jaishankar

पाक-चीन पर जयशंकर ने कसा तंज, कहा- आतंकवाद का मुकाबला करने को भारत-अमेरिका एकजुट

यह भी पढ़ें

सोनम कपूर ने बेकलेस ड्रेस में ढाया कहर, फैंस को पसंद आया बोल्ड अवतार

22/09/2021

बिहार डीजीपी: सुशांत के अकाउंट से चार साल में निकाले गए 50 करोड़ रुपये टोटल

05/08/2020
shrikant tyagi

श्रीकांत त्यागी मामले में सीएम योगी सख्त, भगोड़े नेता पर 25 हजार का इनाम घोषित

08/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version