• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार की विकास के कामों की बानगी वाराणसी में दिखेगी

Writer D by Writer D
29/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में विकास के लिए संकल्पित है। इसकी बानगी वाराणसी में देखने को मिल रही है। सरकार दशाश्वमेध घाट के पास दशकों से खाली पड़ी जगह को मल्टीस्टोरी व्यवसायिक केंद्र के रूप में विकसित कर रही है।

पर्यटन की दृष्टि से दशाश्वमेध घाट और ये क्षेत्र बेहद महत्पूर्ण है। क्योंकि यहीं से एक रास्ता बाबा विश्वनाथ के दरबार तक भी जाता है। इस काम्प्लेक्स में बनारसी खान पान के साथ ही बनारसी पहनावा  समेत वाराणसी की खास वस्तओं की दूकाने होंगे। दशाश्वमेध घाट पुनर्विकास परियोजना में विस्थापित दुकानदारों को इस काम्प्लेक्स में  समायोजित भी किया जाना है।

वाराणसी आने वाला पर्यटक गंगा में आस्था की डुबकी लगाने ,गंगा आरती या अध्यात्म की  तलाश में घाटों पर जरूर जाता है। दशश्वमेध घाट की सीढ़ियां उतरने के ठीक पहले दशकों से बेकार पडी अर्धनिर्मित जगह को योगी सरकार काम के लायक बना रही है। यहाँ तीन मंजिला काम्प्लेक्स बन रहा है। जिससे करीब 200 लोगों  को दुकान और सैकड़ो लोगो को रोजगार मिलेगा। वाराणसी विकास  प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने बताया कि यहाँ तीन मंजिले काम्प्लेक्स का निर्माण हो रहा है। लोअर ग्राउंड फ्लोर पर 68 अपर ग्राउंड फ्लोर पर 42 फूड कोर्ट के लिए आरक्षित होगा। बेसमेंट का पुनर्विकास करते हुए 72 दुकानों का प्रावधान के साथ अन्य प्रयोजन के लिए स्थल आरक्षित किया गया है।

बुढ़ापा जीवन का सत्य है, बच्चे अपने माता-पिता का सहारा बनें : आनंदीबेन

अब पर्यटकों को  बनारस के मशहूर खान-पान के लिए शहर में भटकना नहीं पड़ेगा। पूड़ी  कचौड़ी , जलेबी , ठंडाई ,लस्सी, मलइयो , और बनारसी पान सब एक ही जगह मिलेगी। इसके अलावा आपको बनारसी साड़ी या बनारस का हैंडीक्राफ्ट जैसे लकड़ी का खिलौना , गुलाबी मीनाकारी , जरदोजी जैसा कोई भी सामान खरीदना होगा तो सभी चीजें यहाँ मिलेगी। पूजन सामग्रियों की भी यहाँ दुकानें मौजूद रहेगी।

ईशा दुहन ने जानकारी दी कि काम्प्लेक्स में सीढ़ियों के साथ-साथ बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए  लिफ्ट एवं ऐस्कीलेटर का भी प्राविधान किया गया है। साथ ही सर्फेस डेवलपमेन्ट के अन्तर्गत भूतल पर पर्यटकों के आराम से बैठने के लिए स्टोन फ़्लोरिंग एवं पाथवे भी बनाया जाएगा। साथी ही पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए हरियाली का भी ध्यान रखा गया है।

प्रदेश में संक्रमण अन्य प्रदेशों की तुलना में न्यूनतम स्तर पर है : सहगल

पूरे काम्प्लेक्स का निर्माण 3082.04 वर्गमीटर में हो रहा है। लोअर ग्राउंड फ्लोर 991.14 वर्गमीटर ,अपर ग्राउण्ड फ्लोर 922.96 वर्गमीटर , प्रथम तल पर 922.96 वर्गमीटर क्षेत्रफल में है। इसकी  परियोजना की कुल लागत रू. 28.54 करोड़ अनुमानितहै। परियोजना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के वित्त पोषण के अन्तर्गत कराया जा रहा है। वर्तमान में स्थल पर लगभग 25 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है।   दिसम्बर-2021 तक काम्प्लेक्स पूरा किये जाने का लक्ष्य है।

Tags: cm yogiup newsvaranasi newsYogi News
Previous Post

इस देश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 99 हुईं, राहत-बचाव कार्य जारी

Next Post

16 लाख के फोन और वाहन समेत आठ चोर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Next Post
arrested

16 लाख के फोन और वाहन समेत आठ चोर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

पंजाब में एक और बड़ा बदलाव, इकबाल सिंह को मिला डीजीपी का चार्ज

25/09/2021
शिवराज कैबिनेट का विस्तार Shivraj cabinet expansion

मध्यप्रदेश में अब केवल रविवार को लॉकडाउन, रात का कर्फ्यू जारी रहेगा : शिवराज

07/08/2020
Chhath Puja Samagri

पहली बार छठ पूजा का व्रत कर रहे है ,तो जान लें पूरी पूजन सामग्री

07/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version