• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तानी हैंडलरों को हवाला के जरिए रुपये पहुंचाने वाले को ATS ने किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
04/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर, लखनऊ
0
arrested
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फ्राड की रकम हवाला के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर को भेजने के मामले में गोरखपुर से गिरफ्तार किये गये दिनेश कुमार सिंह के अन्य करीबी साथियों के बारे में यूपी एटीएस पड़ताल कर रही है। एटीएस अफसरों का मानना है कि इस अवैध कारोबार में दिनेश के साथ और भी लोग हो सकते हैं।

गोरखपुर का मूल निवासी दिनेश कुमार सिंह उर्फ अजय सिंह इस मामले में तीन साल से फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित था। गिरफ्तारी के बाद एटीएस के अफसरों से उससे गहन पूछताछ की। पूछताछ में उसने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उसके द्वारा बताये गये तथ्यों को एटीएस तस्दीक कर रही है।

बता दें कि तीन साल पहले यूपी एटीएस ने खुलासा किया था कि लॉटरी के नाम पर ठगी का शिकार कर लोगों से पैसे वसूले जाते थे। यह पैसे विभिन्न खातों में जमा कराए जाते थे और फिर इन पैसों को निकाल कर दिल्ली से हवाला के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर को भेज दिए जाते थे। इस मामले में एटीएस ने मार्च 2018 में अलग-अलग जिलों से 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें अरशद नईम, नसीम अहमद, मुकेश प्रसाद, मुशर्रफ अंसारी उर्फ निखिल राय, सुशील राय और दयानंद यादव को गिरफ्तार किया था और इनके पास से 46 लाख रुपये बरामद किए थे। इस मामले में प्रकाश में आए दिनेश कुमार सिंह को तीन साल बाद गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया है।

एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार किए गए अभियुक्त पाकिस्तानी हैंडलर के कहने पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न बैंको में खाता खुलवाकर उनमें फ्राड के पैसे जमा करवाते थे। बाद में उस पैसे को निकाल कर हवाला के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर को पहुंचाते थे।

गिरफ्तार किया गया दिनेश कुमार सिंह मुशर्रफ के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न नाम से विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाता था तथा उन खातों के एटीएम व पासबुक मुशर्रफ को दे देता था। मुशर्रफ खातों से पैसे निकाल कर हवाला के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर को भेज देता था। इस गिरोह के द्वारा 150 से अधिक बैंक खाते फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खोला गया। जिनमें लाखो रुपए का लेन-देन हुआ।

Tags: ATScrime newshavala moneyhorakhpur newsLucknow News
Previous Post

कॉल सेंटर खोलकर बेरोजगारों को लूटने वाली 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार

Next Post

उद्यान भवन में जैविक उत्पाद विक्रय केन्द्र का शुभारम्भ, 25 प्रतिशत छूट

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair
Main Slider

बारिश से चिपचिपे बाल बनेंगे सिल्की, आजमाएं ये टिप्स

03/09/2026
A new identity gained through the CM Yuva Yojana
इटावा

सीएम युवा योजना से मिली नई पहचान, साधना ने खड़ा किया सफल वाटर प्लांट व्यवसाय

02/09/2026
Kashi to be alerted before floods.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ से पहले अलर्ट होगी काशी: 3-डी डिजिटल ट्विन तकनीक बताएगी कौन से इलाके होंगे प्रभावित

02/09/2026
Kanpur to become a major hub for defense production.
उत्तर प्रदेश

कानपुर बनेगा रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र, IIT कानपुर और BHU करेंगे नई तकनीक में मदद

02/09/2026
Divyang Girl Students
उत्तर प्रदेश

दिव्यांग छात्राओं के सपनों को मिलेगी रफ्तार, 40 प्रतिशत दिव्यांगता पर भी ई-ट्राइसाइकिल

02/09/2026
Next Post

उद्यान भवन में जैविक उत्पाद विक्रय केन्द्र का शुभारम्भ, 25 प्रतिशत छूट

यह भी पढ़ें

SP BBGTS Murthy

‘लल्ला घर चलो…’, जानें 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने SP को क्यों बुलाया

24/07/2023
Minority Education Bill 2025

मदरसों को मिल रही फंडिंग की होगी जांच, योगी सरकार का बड़ा फैसला

17/07/2022
Boxer Lovlina

Tokyo Olympic: लवलीना ने बॉक्सिंग में दर्ज की ऐतिहासिक जीत, मेडल हुआ पक्का

30/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version