• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गन्ना भुगतान में लापरवाही पर योगी का एक्शन, 5 चीनी मिलों के खिलाफ RC जारी

Writer D by Writer D
04/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Sugar Mill

Sugar Mill

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किसानों को गन्ना भुगतान में लापरवाही करने वाली 5 बड़ी चीनी मिलों के खिलाफ गन्ना आयुक्त ने रिकवरी सर्टिफिकेट (RC) जारी किया है। अब इस वसूली के पैसे से गन्ना किसानों को भुगतान किया जाएगा। सरकार की इस कार्रवाई पर किसानों ने खुशी जाहिर की है।

अपर मुख्य सचिव व गन्ना एवं चीनी विभाग के आयुक्त संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि मोदी समूह की मलकपुर-बागपत चीनी मिल, गड़ौरा-महराजगंज चीनी मिल, सिम्भावली समूह की चिलवरिया-बहराइच चीनी मिल, बजाज समूह की इटईमैदा-बलरामपुर चीनी मिल तथा यदु समूह की बिसौली-बदायूं चीनी मिल के खिलाफ आरसी जारी की गई है। कई बार की नोटिस के बाद भी ये मिलें गन्ना किसानों के भुगतान में लापरवाही बरत रही थीं। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा था।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन भू-राजस्व के बकाया कि तरह ही चीनी मिलों से वसूली कर सकेगा, जिससे किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान कराने में मदद मिलेगी। अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान के लिए चीनी मिलों को समीक्षा बैठकों एवं नोटिसों के माध्यम से जल्द भुगतान कराए जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

योगी सरकार गांव-गांव में पहुंचाएगी जल के साथ जीविका भी

पेराई सत्र 2020-21 में संचालित 120 चीनी मिलों में से 36 चीनी मिलों द्वारा शत-प्रतिशत तथा 29 चीनी मिलों द्वारा 80 प्रतिशत से अधिक का भुगतान गन्‍ना किसानों को किया जा चुका है। इनमें से 19 चीनी मिलें तो 90 प्रतिशत से अधिक का भुगतान कर चुकी हैं।

गन्ना आयुक्त ने बताया कि गन्ना किसानों को समय पर भुगतान कराने के लिए रोजाना गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की जा रही है। गन्ना किसानों के बकाये का सौ फीसद भुगतान सरकार की प्रतिबद्धता है।

Tags: Lucknow Newssanjay bhusreaddySugar millup news
Previous Post

महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में मिली मात, मोदी ने कहा- हार से निराश नहीं होना

Next Post

भगवान राम हमारे पूर्वज, जो नहीं मानता उसके डीएनए पर शक : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post

भगवान राम हमारे पूर्वज, जो नहीं मानता उसके डीएनए पर शक : योगी

यह भी पढ़ें

Lee Sun Kyun

दिग्गज एक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कार में इस हालत में मिला शव

27/12/2023
murder

पबजी गेम ने नाबालिग भतीजे को बनाया हत्यारा

30/11/2021
akhilesh yadav

योगी ने पैकर्स एंड मूवर्स  को बुलाया है, 11 मार्च का टिकट भी खरीद लिया है : अखिलेश

21/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version