• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खालिस्तान समर्थक ने योगी को दी धमकी, कहा- नहीं फहराने देंगे 15 अगस्त को तिरंगा

Writer D by Writer D
07/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खालिस्तान समर्थक ने धमकी दी है। खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी देते हुए कहा है कि 15 अगस्त को योगी आदित्यनाथ को लखनऊ के विधानभवन पर झंडा नहीं फहराने देंगे। इस  संबंध में मीडियाकर्मियों को धमकी का ऑडियो भेजा गया है। इस ऑडियो के बारे में सुरक्षा एजेंसियां जांच करने में जुटी हैं।

भारत में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने योगी आदित्यनाथ के लिए धमकी वाला ऑडियो मीडियाकर्मियों को भेजा है। जिसमें कहा गया है कि उन्हें 15 अगस्त को लखनऊ विधानभवन पर झंडा नहीं फहराने देंगे। खालिस्तान समर्थक एवं सिख फॉर जस्टिस संगठन (एसएफजे) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने यह धमकी गुरुवार को लखनऊ के मीडियाकर्मियों को +6478086308 नंबर से आई कॉल के माध्यम से दी। सिख फॉर जस्टिस गुट से जुड़े गुरपखवंत सिंह पन्नू ने कहा कि वो योगी आदित्यनाथ को 15 अगस्त पर तिरंगा नहीं फहराने देंगे। इससे पहले पन्नू ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को धमकी दी थी।

बताया जा रहा है कि गुरूवार को आयी 59 सेंकेंड की रिकार्डेड कॉल में गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि भाजपा, आरएसएस और पीएम मोदी किसानों के विरोध में हैं और सीएम योगी आदित्यानाथ उनका साथ दे रहे हैं। पन्नू ने मैसेज में कहा है कि यूपी के लोग और किसान यूपी सरकार को तिरंगा न फहराने दें। आडियो संदेश में ये भी कहा गया है कि सहारनपुर से रामपुर तक एरिया खालिस्तान बन जाने के बाद अपने कब्जे में लिया जाएगा।

इससे पहले पन्नू ने हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर को धमकी देते हुए कहा था कि वह उन्हें 15 अगस्त को तिरंगा नहीं फहराने देगा। ऑडियो संदेश में ये भी कहा गया था कि पंजाब के बाद वह हिमाचल में भी कब्जा करेंगे, क्योंकि हिमाचल का कुछ क्षेत्र पहले पंजाब का हिस्सा था। सिख फॉर जस्टिस संगठन भारत में देश विरोधी गतिविधियां चलाने के आरोप में दस जुलाई, 2019 से प्रतिबंधित है। इसके बावजूद खालिस्तानी देश में शांति भंग करने के प्रयास में लगे हैं।

Tags: khalistan supporterLucknow Newsthtreaten call to yogi
Previous Post

लंदन में प्रॉपर्टी में नॉमिनी बनाने के नाम पर ठगे लाखों रुपए, तीन गिरफ्तार

Next Post

खेलरत्न अवार्ड का नाम ‘मेजर ध्यानचंद’ के नाम पर रखे जाना सराहनीय : धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Next Post
Pushkar Singh Dhami

खेलरत्न अवार्ड का नाम 'मेजर ध्यानचंद' के नाम पर रखे जाना सराहनीय : धामी

यह भी पढ़ें

corbavex

Corbevax को DCGI ने दी हरी झंडी, कोरोना बूस्टर डोज के तौर पर कर सकेंगे इस्तेमाल

04/06/2022
mud fall of under construction mall

दिल्ली: द्वारका में निर्माणधीन मॉल की मिट्टी धंसी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

10/01/2021
Seema Haider

सीमा हैदर और सचिन मीणा की बिगड़ी तबीयत, घर में चढ़ाया जा रहा ग्लूकोज

22/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version