• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छठ महापर्व सनातन संस्कृति में भगवान सूर्य की उपासना का पर्व: एके शर्मा

Writer D by Writer D
30/10/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने आज भोजपुरी छठ पूजा समिति द्वारा संझिया घाट पक्का पुल, डालीगंज लखनऊ में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर दीप प्रज्वलित करके इसकी शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, आयोजकों एवं अधिकारियों व कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और खासतौर से माताओं व बहनों की सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि छठ महापर्व को लोग बड़ी श्रद्धा, पवित्रता एवं सम्मान के साथ मनाते हैं। यह सूर्य भगवान को अर्पित महापर्व है। सूर्य भगवान हमारी सनातन संस्कृति में आदि देव माने जाते हैं और वन के स्रोत भी।  उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में भगवान सूर्य की उपासना का यह पर्व है।

AK Sharma

यह अवसर प्रकृति के पंच तत्वों की पूजा का होता है। लोगो द्वारा पूरी श्रद्धा, समर्पण एवं पवित्रता के साथ  इस पर्व की पूजा करते है। उन्होंने कहा कि हमारे त्योहार सभी को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करते हैं और हम सभी अपने त्योहारों को हंसी, खुशी एवं मिलजुलकर हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

Chhath Puja: एके शर्मा ने किया डूबते सूर्य को प्रणाम

लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया  ने इस अवसर पर कहा कि हमारा देश त्योहारों का देश है। हमारी सभ्यता और संस्कृति रही है कि हम सब मिलकर आपस में भाईचारे के साथ त्यौहार मनाए। और समाज में भाईचारा व प्रेम बना के रखे, इन त्योहारों का यही मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, लाइटिंग आदि की व्यवस्था सुचारू रूप से की गई है।

AK Sharma

इसमें  नगर विकास मंत्री  का बहुत बड़ा योगदान है। छठ पर्व की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यह पर्व पूर्ण पवित्रता एवं स्वच्छता के साथ मनाया जाता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

पहचान पत्र देखकर ही लेने दें बिजली मीटर रीडिंग: एके शर्मा

कार्यक्रम में उपस्थित विधायक उत्तरी विधानसभा नीरज बोरा ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 1971 में कुछ परिवार के लोग ही इस घाट पर छठ पूजा करने के लिए आए थे, लेकिन इस वर्ष लखनऊ के कुल घाटों को मिलाकर 10 लाख से अधिक लोग मिलकर छठ की पूजा कर रहे हैं।

AK Sharma

उन्होंने कहा कि सूर्य भगवान को अर्पित इस महापर्व पर किसी को कोई असुविधा न हो, इस पर सरकार ने पूरा ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि यह पर्व पूरे देश के साथ विदेशों में भी अमेरिका यहां तक कि मारीशस में भी मनाया जा रहा है। मारीशस का यह सबसे बड़ा त्यौहार होता है। उन्होंने इस अवसर पर एक भजन भी सुनाया, ‘माई आपकी कृपा से मेरा सब काम हो रहा है, करती हो मैया, मेरा नाम हो रहा है’ सभी को सुनाया।

Tags: ak sharmaChhath PujaChhath Puja 2022Lucknow News
Previous Post

सेप्टिक टैंक में उतरे 3 मजदूरों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Next Post

मोरबी केबल ब्रिज हादसा: अब तक 77 की मौत, रेस्क्यू के लिए IAF के गरुड़ कमांडो रवाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
Morbi Jhula bridge accident

मोरबी केबल ब्रिज हादसा: अब तक 77 की मौत, रेस्क्यू के लिए IAF के गरुड़ कमांडो रवाना

यह भी पढ़ें

sunny leone

सनी लियोनी को लेकर मचा फिर से हंगामा, कॉलेज की मेरिट लिस्ट पर अधिकारी ने दिया जवाब

28/08/2020

BB 15: शमिता को ‘कीड़ा’ कहने पर देवोलीना को सलमान ने लताड़ा, बोले- ये सब….

28/11/2021
यूपी में बढ़ा कोरोना संक्रमण

यूपी में बढ़ा कोरोना संक्रमण, लोगों को सरकार ने दिए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश

16/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version