• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान ने फिर निकाली भारत पर भड़ास, पक्षपात का लगाया आरोप

Writer D by Writer D
08/08/2021
in Main Slider, World, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, राजनीति
0
Imran Khan

Imran Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अफगानिस्तान के सवाल पर हुई बैठक में खुद को नहीं बुलाये जाने पर पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी भड़ास निकाली है। इस मसले पर उसने भारत पर पक्षपात के आरोप लगाए हैं। सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता इस समय भारत कर रहा है।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने शनिवार को इस पर अपनी नाखुशी जताई थी, तो अब संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी दूत मुनीर अकरम का बयान आया है। अकरम ने कहा कि बैठक में पाकिस्तान को ना बुलाया जाना परिषद के नियमों का उल्लंघन है।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की आपत्तियों का संतोषजनक जवाब देने की जगह भारत पर ही भड़ास निकाली है। उसने कहा है कि जाहिर तौर पर हम भारत की अध्यक्षता में पाकिस्तान के साथ तटस्थता की उम्मीद नहीं रख रहे थे।

ज्ञातव्य है कि 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की बैठक से पहले अफगानिस्तान के प्रतिनिधि ने कहा था कि पाकिस्तान तालिबान के लिए सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध करवा रहा है। अफगानिस्तान के राजदूत गुलाम इसाकजई ने सुरक्षा परिषद से कहा था कि तालिबान को पाकिस्तान से सुरक्षित पनाहगाह, जंगी मशीनों की आपूर्ति और रसद लाइन मिल रही है।

‘गुड़िया’ रेप और हत्या केस: पुजारी के कमरे की जांच, सामान किया सीज

सुरक्षा परिषद की शुक्रवार की बैठक के बाद भी पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने इस पर अपनी आपत्ति की थी। विदेश कार्यालय का कहना था कि वजीरिस्तान में पाकिस्तानी सेना ने प्रभावी अभियान चलाया था, जिसके बाद पाकिस्तान में कोई भी आतंकवादी ठिकाना नहीं बचा है। साथ ही विदेश कार्यालय ने जोड़ा था कि दोनों देशों की सीमा पर 97 प्रतिशत तक तारबंदी कर दी गई है। इससे सीमा के आर-पार अवैध आवागमन रुक गया है।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी दूत मुनीर अकरम ने अपने ताजा बयान में कहा है कि हमने सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष से अनुरोध किया था कि पाकिस्तान को परिषद के सत्र को संबोधित करने का मौका दिया जाय। इससे अफगान शांति प्रक्रिया पर हम अपना दृष्टिकोण रख सकेंगे। हमारा अनुरोध स्वीकार करने के बजाय इस मंच का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ झूठ फैलाने के लिए किया गया।

NIA की बड़ी कार्रवाई, टेरर फंडिंग मामले में 50 से अधिक ठिकानों पर की रेड

स्पष्ट है कि पाकिस्तान लंबे समय से अपने ऊपर अफगानिस्तान में अशांति पैदा करने के तथ्य पर संतोषजनक जवाब की जगह भारत और अफगानिस्तान पर एक बार फिर अनर्गल आरोप लगा रहा है।

Tags: # world newsimran khaninternational NewsPakistan News
Previous Post

‘गुड़िया’ रेप और हत्या केस: पुजारी के कमरे की जांच, सामान किया सीज

Next Post

समर प्रोडक्शंस ने अपना मैडन प्रोजेक्ट ‘ना होना तुमसे दूर’ मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में किया लांच

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post

समर प्रोडक्शंस ने अपना मैडन प्रोजेक्ट 'ना होना तुमसे दूर' मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में किया लांच

यह भी पढ़ें

Allahabad University

AU में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, PG समेत इन कोर्सेज के लिए करें आवेदन

12/06/2022
cm yogi

ऑक्सीजन संकट दूर करने के लिए CM योगी ने उठाए ये कदम, देश में कायम की मिसाल

15/05/2021
CM Dhami

सीएम धामी से मिले ट्री ट्रस्ट के लोग, हरेला को ”वृक्ष दिवस” मनाने पर मांगा समर्थन

02/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version