• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बहुगुणा जी का व्यक्तित्व हिमालय की तरह विराट और बहुआयामी था : योगी

Writer D by Writer D
12/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भारत माता के महान सपूत एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा का व्यक्तित्व हिमालय की तरह विराट और बहुआयामी था।

श्री योगी ने आज यहां योजना भवन के प्रांगण में आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव आयोजन की श्रृंखला में प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस अवसर पर उन्होंने श्री बहुगुणा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित एक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्मृति ग्रंथ ‘हेमवती नन्दन बहुगुणा’ का विमोचन किया। इस मौके पर बहुगुणा जी के जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

कल्याण सिंह की हालत अभी भी नाजुक, PGI डॉक्टर ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

गुरुवार को यहां आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत माता के महान सपूत एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 बहुगुणा जी का व्यक्तित्व हिमालय की तरह विराट और बहुआयामी था। देश के विकास एवं लोकतंत्र की मजबूती के लिए वह हमेशा खड़े रहे। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उन्होंने अपना पद भी त्याग दिया था। देश की आजादी के लिए उन्होंने उल्लेखनीय योगदान किया। भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान प्रयागराज में उन्होंने युवाओं को नेतृत्व प्रदान किया। वर्तमान प्रदेश सरकार उनकी स्मृतियों को संजोने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि हेमवती नन्दन बहुगुणा जी ने वर्तमान उत्तराखण्ड राज्य के पौड़ी गढ़वाल के एक छोटे से गांव से निकलकर विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए प्रयागराज आकर शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने सदैव गरीबों, शोषितों तथा वंचितों के लिए कार्य किया। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए वह समर्पित थे। प्रयागराज के नैनी के आस-पास औद्योगिक विकास के मूर्त रूप की परिकल्पना को उन्होंने साकार किया है।

श्री योगी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में उनका योगदान अविस्मरणीय है। योजना भवन में विकास की योजनाओं के बारे में गम्भीर चर्चा होती है। प्रदेश के विकास में उनके प्रयासों को ध्यान में रखते हुए श्री बहुगुणा जी की प्रतिमा योजना भवन में स्थापित की गयी है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 नीलकण्ठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आजादी का अमृत महोत्सव व चौरा-चौरी शताब्दी महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों को विकसित कर उनका सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। स्वतंत्रता आन्दोलन से जुड़े लोगों के विचारों को जनता तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बहुगुणा जी की प्रतिमा का आज अनावरण किया गया है।

उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय हेमवती नन्दन बहुगुणा स्मृति समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहुगुणा ने प्रतिमा के अनावरण के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में मुख्यमंत्री द्वारा किये गये कार्य अत्यन्त सराहनीय है। उत्तर प्रदेश को विकास की ओर ले जाने में मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस मौके पर श्री बहुगुणा की सांसद बेटी रीता बहुगुणा जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कोविड महामारी एवं बाढ़ आपदा नियंत्रण में अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन किया है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, विधायी एवं न्याय बृजेश पाठक, नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन, ग्राम्य विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह), लखनऊ महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, विधान परिषद सदस्य स्वतंत्र देव सिंह, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Tags: cm yogihemvati nanda bahugunaLucknow Newsrita bahuguna
Previous Post

LJA ने संपादक पदम कांत शर्मा को “कोरोना वारियर” सम्मान से किया सम्मानित

Next Post

सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, लगाया मानवीय संवेदना का मलहम

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

इतनी जल्दबाजी क्यों?, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

29/06/2026
Massive fire breaks out in high-rise building
उत्तर प्रदेश

हाइराइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

29/06/2026
Brijesh Singh
Main Slider

पूर्वांचल की राजनीति में नया मोड़, चुनाव मैदान में उतरेंगे बृजेश सिंह

29/06/2026
Face Pack
Main Slider

चेहरे की खो गई है रौनक, वापस पाने के लिए ट्राई करे ये फेसपैक

29/06/2026
Jeera Aloo
Main Slider

इस तरह से बनाए ये खास रेसिपी, आपको दिवाना बना देगा लाजवाब स्वाद

29/06/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, लगाया मानवीय संवेदना का मलहम

यह भी पढ़ें

library

साक्षरता और पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं सार्वजनिक पुस्तकालय

25/06/2023
CM Yogi

Bihar Election: राजद-कांग्रेस पर योगी का प्रहार, बोले- यह फर्जी वोट डलवाएंगे, चेहरा नहीं दिखलाएंगे

16/10/2025
Suicide

फांसी पर मिला लटकता महिला सभासद का शव

22/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version