• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, लगाया मानवीय संवेदना का मलहम

Writer D by Writer D
12/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, वाराणसी
0
cm yogi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में गंगा और वरूणा नदी में आई बाढ़ की विभीषिका का कहर झेल रहे नागरिकों के पीड़ा से रूबरू हुए। गुरूवार शाम दो दिवसीय दौरे पर शहर में आये मुख्यमंत्री ने राजघाट से एनडीआरएफ के मोटर बोट से पुराना पुल तक बाढ़ का जायजा लिया।

इसके बाद सरैया स्थित आलिया गार्डन में बनाए गए राहत केंद्र में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी और मानवीय संवेदना का मलहम लगाते हुए उनके बीच राहत सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिया कि आपदा की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है, चिंता करने की कोई बात नहीं है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने मौके पर अधिकारियों से राहत कार्यों के बारे में जानकारी लेकर दो टूक कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद में कोई कोर कसर न छोड़ी जाए। यहां से मुख्यमंत्री जेपी मेहता इंटर कॉलेज राहत केंद्र पर पहुंचे और यहां पर रह रहे 60 से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों के लोगों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें मिल रहे राहत सुविधाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लगभग 37 लोगों को राहत सामग्री की भारी पैकेट एवं आलू, प्याज से भरा झोला भी भेंट की।

राहत राशन सामग्री उपलब्ध कराते हुए कई लोगों द्वारा पैकेट न उठा पाने पर मुख्यमंत्री ने कहा की बहुत वजनी बैग है, कैसे जाएगा। वहां मौजूद महिला ने बताया कि परिजनों के साथ आसानी से चला जायेगा। मुख्यमंत्री ने कॉलेज परिसर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के मवेशियों के लिए बनाए गए आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने 20 मिनी पोर्टेबल एवं तीन बड़े फागिंग मशीन कर्मियों के ग्रुप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रदेश के पर्यटन मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहें।

Tags: cm yogiflood in varanasiup newsvaranasi news
Previous Post

बहुगुणा जी का व्यक्तित्व हिमालय की तरह विराट और बहुआयामी था : योगी

Next Post

ओलंपिक खिलाड़ियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, गोल्डन बॉय को मिलेंगे 2 करोड़

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

18/05/2026
Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Next Post

ओलंपिक खिलाड़ियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, गोल्डन बॉय को मिलेंगे 2 करोड़

यह भी पढ़ें

House

घर का निर्माण कराते समय ध्यान रखें ये बातें

17/01/2022
Lok Sabha Election

पश्चिम बंगाल और असम में पहले चरण का मतदान शुरू, मतदाताओं में उत्साह

27/03/2021
Acid Attack

महिला पर पति और देवर ने किया तेजाब से हमला

24/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version