• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड संक्रमण की जंग में वैक्सीनेशन एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच : योगी

Writer D by Writer D
02/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने में राज्य सरकार की ‘ट्रेस, टेस्ट एवं ट्रीट’ की रणनीति कारगर सिद्ध हो रही है जिससे राज्य में संक्रमण तेजी से कम हो रहा है, लेकिन यह पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है और इस लिए अभी सतर्कता एवं सावधानी बरतने का समय है।

मुख्यमंत्री आज यहां लोक भवन में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ बनाकर रखा जाए । उन्होंने अधिकारियों को कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

बैठक में श्री योगी को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टे में राज्य में कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले सामने आये हैं। इसी अवधि में 42 संक्रमित व्यक्तियों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 646 है। पिछले 24 घण्टों में प्रदेश में कुल 2,38,888 कोरोना टेस्ट किये गये। राज्य में अब तक कुल 06 करोड़ 59 लाख 89 हजार 652 कोरोना टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।

CM योगी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़, बोले- सभी लगवाएं ‘जीत का टीका’

मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि कोरोना संक्रमण के सम्बन्ध में विशेषज्ञों के आकलनों को देखते हुए संक्रमण से बचाव व उपचार की तैयारी को निरन्तर सुदृढ़ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी मेडिकल कॉलेजों में बड़ी संख्या में पीकू एवं नीकू बेड तैयार कर लिए गए हैं। चिकित्सकों एवं अन्य चिकित्साकर्मियों के प्रशिक्षण का कार्य सतत प्रगति पर है। ऑनलाइन एवं साक्षात दोनों माध्यमों से प्रशिक्षण कराया जा रहा है। प्रदेश के लिए अब तक स्वीकृत 551 ऑक्सीजन संयंत्रों में से 257 ऑक्सीजन संयंत्र क्रियाशील हो गए हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने में वैक्सीनेशन एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य पूरी सक्रियता से संचालित किये जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी वैक्सीनेशन सेण्टर पर पर्याप्त संख्या में वैक्सीन की उपलब्धता रहे। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया जाए।

मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि प्रदेश में विगत दिवस तक चार करोड़ 84 लाख 43 हजार 141 कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

Tags: cm yogicorona in UPup news
Previous Post

UP में हुआ है साइबर क्राइम तो फौरन मिलाएं ये नंबर, तुरंत होगा समाधान

Next Post

कबूतर की जांच में जुटी इंटेलीजेंस एजेंसी और पुलिस, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
spy pigeon

कबूतर की जांच में जुटी इंटेलीजेंस एजेंसी और पुलिस, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

पुलिस टीम पर हमला

सीतापुर : विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

23/08/2020
priyanka gandhi in custody

Kisan Andolan : प्रियंका गांधी हुई गिरफ्तार, मार्च करने की नहीं मिली थी अनुमति

24/12/2020
संबित पात्रा और टीवी एंकर के खिलाफ कांग्रेस की तहरीर

हज़रतगंज कोतवाली भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और टीवी एंकर के खिलाफ कांग्रेस की तहरीर

13/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version