• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टीबी उन्मूलन के लिये जनांदोलन की आवश्यकता : जय प्रताप

Writer D by Writer D
12/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
jai pratap

jai pratap

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य सरकार सभी विभागों के बीच समन्वय बनाते हुए टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को जनांदोलन का रूप दे रही है।

श्री सिंह ने गुरूवार को पत्रकारों से कहा कि टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की प्रतिबद्धता के चलते सरकार टीबी मरीजों को बेहतर और नियमित उपचार प्रदान करने और प्रदेश से टीबी के पूर्ण उन्मूलन के लिये मिशन मोड में काम कर रही है।

एक्टिव केस फाइंडिंग के अंतर्गत अतिरिक्त अभियान, जनवरी, मार्च और जुलाई के माध्यम से 19664 नए टीबी मरीज़ चिन्हित किये गए, जिन्हें समुचित एवं निःशुल्क उपचार प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 18 वर्ष से कम उम्र के टीबी से ग्रसित 25000 बच्चों को गोद लिया गया है और इन सबको विभिन्न संस्थाओं एवं अधिकारियों द्वारा पुष्टाहार एवं उनके परिजनों को भावनात्मक एवं सामाजिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए प्रदेश के 22 जिलों में निजी सेवा प्रदाताओं के माध्यम से टीबी उन्मूलन कार्यक्रमों के अंतर्गत गतिविधियों को सम्पादित किया जायेगा। अगले कुछ महीनों में ये कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है।

मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्यों में लायें तेजी : खन्ना

मंत्री ने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा विकसित किये जा रहे प्रशिक्षण मोडुयूल के माध्यम से भी ग्राम प्रधानों को टीबी विषय पर सारगर्भित जानकारियाँ दी जायेगी, जिससे, हर स्तर पर इससे जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचेगी। इसके साथ ही न्यू इंडिया/75 कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के 25 जिलों के सरकारी स्कूलों एवं विद्यालयों के किशोरों और युवाओं में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रेड रिबन क्लब के सहयोग से चरणबद्ध तरीके से तीन चरणों में गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।

इसके साथ ही एक अप्रैल 2018 से लागू की गयी निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत प्रदेश में अब तक लाभार्थियों को कुल 228 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की जा चुकी है।

राज्य क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग टीबी मरीजों को निःशुल्क सेवाएँ उपलब्ध कराने का अथक प्रयास कर रहा है। प्रदेश के 22 जिलों में निजी सेवा प्रदाताओं के माध्यम से टीबी उन्मूलन कार्यक्रमों से सम्बंधित गतिविधियाँ संचालित की जायेगी, इससे, निश्चित ही टीबी का प्रदेश से शीघ्र उन्मूलन होगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर पर कोविड की चुनौती के साथ ही टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2020 में टीबी मरीजों की कुल 3.66 लाख अधिसूचनाएं दर्ज हुई थीं, जिनमें 2.42 लाख सरकारी क्षेत्र से और 1.24 लाख निजी क्षेत्र से थीं। इसके सापेक्ष वर्ष 2021 में अभी तक कुल 2.54 टीबी मरीजों की सूचनाएं निक्षय पोर्टल पर पंजीकृत की गयीं हैं और इन सब मरीजों का निःशुल्क उपचार किया जा रहा है। इन सभी पंजीकृत मरीजों को प्रत्येक माह, सरकार द्वारा दी जाने वाली पोषण प्रोत्साहन राशि के रूप में 500 रुपये उनके खाते में सीधे जमा करवाए जा रहें हैं। शीघ्र ही प्रदेश में, टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी की शुरुआत की जायेगी।

Tags: Jai PratapLucknow News
Previous Post

मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्यों में लायें तेजी : खन्ना

Next Post

CM धामी ने 1469.25 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
cm pushkar singh dhami

CM धामी ने 1469.25 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

यह भी पढ़ें

Arvind Kejriwal

‘अब आतिशी जी को गिरफ्तार करेंगे ये लोग…’, केजरीवाल का नया आरोप

25/12/2024
Achievements of Yogi Government in Energy Sector

उत्तर प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात, बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा प्रदेश

30/05/2025

जेलर की फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, साइबर अपराधियों ने परिचितों से मांगे पैसे

28/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version