• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, 55 खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित

Writer D by Writer D
13/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार यानी आज नागपंचमी के मौके पर दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान गोरखनाथ मंदिर के स्मृति भवन सभागार में मुख्यमंत्री गोरखपुर मंडल के 55 खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाएंगे। इनमें पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी प्रेममाया, रंजना श्रीवास्तव, प्रियंका गोस्वामी शामिल हैं। शनिवार को सुबह जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद सीएम हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान में हाई मल्टीपल लीनियर एक्सीलेटर का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की दोपहर गोरखपुर पहुंचने के बाद गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में दोपहर दो बजे से गोरखपुर मंडल के विभिन्न खेलों के 55 खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे। यह कार्यक्रम पूर्वांचल खेल विकास मंच और गोरखनाथ मंदिर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। इन सभी खिलाड़ियों का चयन पिछले पांच वर्षों की उनकी उपलब्धियों के आधार पर किया गया है।

कार्यक्रम में सदस्य संगीत नाटक अकादमी राकेश श्रीवास्तव का भजन गायन भी होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार को मंदिर में पूजन करने के बाद हिंदू सेवाश्रम में जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद वे गीता वाटिका स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान जाएंगे। यहां वे सीएम हाई मल्टीपल लीनियर एक्सीलेटर मशीन का लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। यहां उपस्थित लोगों को संबोधित करने के बाद सीएम के लखनऊ प्रस्थान की संभावना है। हालांकि मुख्यमंत्री के आगमन का प्रोटोकॉल जारी नहीं किया गया है।

सीएम योगी ने गाजीपुर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों को किया दौरा, पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री

पूर्वांचल खेल विकास मंच के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में कुश्ती खिलाड़ी अमरनाथ यादव, आशुतोष तिवारी, नितीश यादव, कबड्डी में विशाल, मेनका यादव, जिमनास्टिक में विवेक, नेहा, पावर लिफ्टिंग में अमन कुमार सिंह, हॉकी में मुस्कान, सिराज, वॉलीबाल में शिवम, श्रृष्टि, तैराकी में संदीप, अंकित, निशानेबाजी में नीरज, गजेंद्र, बास्केटबॉल में प्रशांतपति त्रिपाठी, टेबल टेनिस में शगुन कुमारी, शुभमजीत लाल, एथलेटिक्स में सुमन सिंह आदि को सम्मानित किया जाएगा।

Tags: gorakhpur newsGorakhpur News in Hindigorakhpur news todayगोरखपुर न्यूजगोरखपुर समाचार
Previous Post

सीएम योगी ने गाजीपुर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों को किया दौरा, पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री

Next Post

493 साल बाद चांदी के भव्य झूले पर विराजे रामलला, दर्शन कर श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
Next Post
चांदी के भव्य झूले पर विराजे रामलला

493 साल बाद चांदी के भव्य झूले पर विराजे रामलला, दर्शन कर श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

यह भी पढ़ें

CM Yogi

9 को प्रदेश भर में ‘पंच प्रण’ की शपथ दिलाएगी योगी सरकार

07/08/2023
Burnt Alive

शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई आग, रास्ते में तोड़ा दम

06/05/2021
Grandma fell in love with a 20 year old boy

20 साल के युवक के इश्क में पागल हुई दादी अम्मा, पकड़े जाने पर कर रही है ये जिद…

05/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version