• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज से यूपी विधानसभा मानसून सत्र शुरू, हंगामे के आसार

Writer D by Writer D
17/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Assembly

UP Assembly

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने मंगलवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र में सदन के सुचारू संचालन में सभी दलों से सहयोग मांगा है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संसदीय परंपरा के अनुसार मानसून सत्र में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा-परिचर्चा के लिए सरकार पूरी गंभीरता एवं विश्वास के साथ सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।

विधानंडल सत्र के मद्देनजर सोमवार को विधान भवन में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि तार्किक, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण संवाद से जनसमस्याओं का सार्थक समाधान किया जा सकता है। सभी के सहयोग से सदन के सुचारू संचालन से अधिकतम वैचारिक उत्पादन का संदेश दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सत्र के सुचारु संचालन में सत्ता पक्ष की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति नियंत्रित है तथा गति स्थिर हो चुकी है। लेकिन कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है।

राज्य सरकार द्वारा कोरोना को नियंत्रित करने एवं बचाव के सभी उपाय किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी दलों के नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि नियमत: उठाए जाने वाले जनकल्याणकारी मुद्दों पर सरकार सार्थक वार्ता करते हुए सभी सदस्याें के अनुभवों का लाभ उठाएगी। सदन की उच्च गरिमा और मर्यादा को बनाए रखते हुए गंभीर चर्चा को आगे बढ़ाने से लोकतंत्र के प्रति आमजन की आस्था बढ़ती है। उन्होंने भी सदन संचालन में सभी का सहयोग मांगा।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सदन के सुचारु संचालन से सभी को सीखने का मौका मिलता है तथा इसके लिए विपक्ष का सहयोग जरूरी है। बैठक में सपा के नरेंद्र सिंह वर्मा, बसपा के  शाह आलम उर्फ  गुड्डू जमाली, कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना, सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर तथा अपना दल (सोनेलाल) की लीना तिवारी ने अपने-अपने दलों की ओर से विधान सभा सत्र के सुचारु संचालन में पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। कार्यमंत्रणा समिति ने 24 अगस्त तक का कार्यक्रम तय किया

सर्वदलीय बैठक से पहले विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई जिसमें 17 से 24 अगस्त तक सदन की कार्यवाही का कार्यक्रम तय किया गया। तय कार्यक्रम  के अनुसार 17 अगस्त को विधानसभा के दिवंगत सदस्यों विजय कुमार कश्यप,  सुरेश कुमार श्रीवास्तव, रमेश चंद्र दिवाकर, केसर सिंह, दल बहादुर एवं देवेंद्र प्रताप सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। 18 अगस्त को दिवंगत हुए भूतपूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और उसके बाद अध्यादेशों एवं अधिसूचनाओं को सदन के पटल पर रखा जाएगा। विधेयकों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। 18 अगस्त को ही 12.30 बजे से अनुपूरक बजट रखा जाएगा। 19 अगस्त को अनुपूरक बजट पर चर्चा के बाद विनियोग विधेयक पेश किया जाएगा और उसे पास कराया जाएगा। 23-24 अगस्त कोे विधायी कार्य होंगे। बीच में आवश्यकतानुसार कार्यमंत्रणा समिति पुन: होगी।

Tags: Lucknow NewsMonsoon SessionUP Assembly
Previous Post

जानें क्या है स्वर्ण भस्म, रोग नाशक है सोने की तरह चमकती ये राख

Next Post

रवीना टंडन के काले, चमकीले और घने बालों का राज़ हैं आंवला

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

विकास योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे, मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

02/11/2026
उत्तर प्रदेश

जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफल

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

02/11/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग

02/11/2026
Main Slider

Deepotsav 2026: इस बार दीपोत्सव पर सिनेमैटिक रामायण, महसूस भी कीजिए

02/11/2026
Next Post
Raveena Tandon

रवीना टंडन के काले, चमकीले और घने बालों का राज़ हैं आंवला

यह भी पढ़ें

2000 साल पहले ज्वालामुखी से भाप बने इंसान का मिला कंकाल

25/12/2021
Murder

कर्मचारी को नौकरी से निकालना व्यवसायी को पड़ा भारी, दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

14/01/2022
मस्जिद-सीएम योगी

अयोध्या : मस्जिद के साथ बनेगा अस्पताल और लाइब्रेरी, शिलान्यास के लिए CM योगी होंगे आमंत्रित

08/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version