• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आतंकियों के शुभचितंकों को याद रखना चाहिए कि उनका प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कौन है : स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
18/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Swatantradev

Swatantradev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तालिबानियों के कसीदे पढ़ने वालों का अब उत्तर प्रदेश में खैर नहीं। तालीबान का खुलकर समर्थन करने वालों पर योगी सरकार की टेढ़ी नजर है। तालिबानियों का समर्थन करने वालों पर प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियां निगाह रखी हुई हैं। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी बुधवार को एक बहुत ही गंभीर ट्वीट किया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि उत्तर प्रदेश में जो लोग आतंकवादियों के शुभचितंक बन रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिये कि उनके प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कौन है?

गौरतलब है कि सम्भल के सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को सही ठहराया था। सांसद ने तालिबान के कब्जे की तुलना भारत में अंग्रेजों के खिलाफ लड़े गए स्वतंत्रता संग्राम से की। इस मामले में भाजपा नेता राजेश सिंघल ने सम्भल कोतवाली में सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, सपा नेता फैजान चौधरी और मोहम्मद मुकीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

रेप पीड़िता के आत्मदाह के प्रयास मामले में योगी सरकार ने गठित की जांच कमेटी

भाजपा नेता ने अपनी तहरीर में कहा कि सपा सांसद ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तुलना तालिबान आतंकवादियों से तुलना की है। इससे आम जनता की भावनाएं आहत हुई है और भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अनादर हुआ है।

भाजपा नेता ने कहा कि तालिबान एक इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन है, जिसे भारत सरकार द्वारा आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है। इस प्रकार के तालिबानियों का समर्थन करना और जीत की खुशी जताना भारत के दुश्मनों की जीत की खुशी मनाना है, यह राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है।

वहीं, प्रदेश सरकार के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे लोग जो तालिबानियों का समर्थन कर रहे हैं, उन पर एजेंसियों की नजर है।

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ दर्ज हुआ देशद्रोह का केस, जानें पूरा मामला

सूत्रों की मानें तो उप्र सरकार ने तालिबान के समर्थन और विरोध की किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को सरकार ने इसके लिए सहारनपुर जिले के देवबंद में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) सेंटर खोलने का ऐलान किया है। इसमें आतंकी घटनाओं और आपात स्थिति में कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सूत्र यह भी बता रहे हैं कि अफगानिस्तान के हालात से भारत पर पड़ने वाले प्रभाव और तालिबानी समर्थकों पर लगाम कसने के लिए राज्य में अतिरिक्त एटीएस की भारी जरूरत महसूस की जा रही है। इसी को देखते हुए इस काम में युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। देवबंद के अलावा लखनऊ और नोएडा में भी एटीएस सेंटर बनाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने बताया कि देवबंद में दो हजार वर्ग मीटर क्षेत्र पर बनने जा रहे इस सेंटर में डेढ़ दर्जन ऐसे चुने हुए अधिकारियों की तैनाती होगी, जिनकी गिनती तेजतर्रार लोगों में होती है।

तालीबान को लेकर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के बयान पर उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी में कुछ भी हो सकता है। अगर किसी ने ऐसा कहा है तो उनमें और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान में कोई अंतर नहीं है। कहा कि समाजवादी पार्टी से ऐसी ही अपेक्षा की जा सकती है। वह तालिबान का समर्थन करेंगे और उनके पक्ष में बयान जारी करेंगे।

Tags: Lucknow NewsSwatantradevSwatantradev tweetup news
Previous Post

रेप पीड़िता के आत्मदाह के प्रयास मामले में योगी सरकार ने गठित की जांच कमेटी

Next Post

डबल मर्डर से दहला नोएडा, खून से लथपथ मिले दो मासूमों के शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
murder

डबल मर्डर से दहला नोएडा, खून से लथपथ मिले दो मासूमों के शव

यह भी पढ़ें

India now has a digital strike on China

पाक के बाद अब चीन पर डिजिटल स्ट्राइक, सरकारी समाचार X हैंडल को किया बैन

14/05/2025
Facial

फेशियल के बाद भूल कर भी ना करें ये काम, वरना स्किन हो जाएगी खराब

06/09/2025
kangna ranaut

चण्डी रूप से शिवसेना का तो पता नहीं लेकिन मुझे आज भी बहुत डर लगता है : कंगना रनौत की मां

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version