• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर हाउस अरेस्ट, चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे गोरखपुर

Writer D by Writer D
21/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Former IPS Amitabh Thakur

Former IPS Amitabh Thakur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ से पूर्व IPS अफसर अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। अमिताभ ने एक हफ्ते पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। ACP ने कहा कि वह एक गंभीर मामले में आरोपी हैं। इसलिए उन्हें शहर से बाहर जाने से रोका गया है।

एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव का कहना है कि दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह करने वाली रेप पीड़िता और उसके साथी ने अमिताभ ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए थे। कहा था कि वह रेप के आरोपी बसपा सांसद अतुल राय की मदद कर रहे हैं। रेप पीड़िता और आरोपी बसपा सांसद अतुल राय भी गोरखपुर के नजदीक के ही रहने वाले हैं, इस वजह से अमिताभ ठाकुर को गोरखपुर जाने से रोका गया है उन्हे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

4/6 रेल विहार कॉलोनी, गोमतीनगर में पुलिस घेरे में हूं। यह चिट्ठी दी पर co ने जाने से मना कर दिया है। आगे की बात बताऊंगा। अरेस्ट संभव है। दूसरे पक्ष में डर बहुत ज्यादा है। जाने देने से बहुत डर रहे है pic.twitter.com/THGOQWT3w0

— AmitabhThakur (@Amitabhthakur) August 21, 2021

दरअसल पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कुछ दिनों पहले एलान किया था कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शनिवार को चुनावी जनसंपर्क के लिए गोरखपुर जाने की जानकारी दी थी।

विनयपूर्वक खेद प्रकट कर रहा हूँ कि पुलिस के आदेशों से 21 की गोरखपुर व 22 की अयोध्या यात्रा निरस्त. मेरे प्रति “वर्ग विशेष, महिलाओं में भारी आक्रोश है! हाउस अरेस्ट. जल्द फिर कार्यक्रम बनाऊंगा. साथियों से ह्रदय से क्षमायाचना. योगीजी एक अदने आदमी से इतना डर ? यह डर हमारी जीत है. pic.twitter.com/9aMcqqlpQB

— AmitabhThakur (@Amitabhthakur) August 21, 2021

शनिवार सुबह अमिताभ ठाकुर अपने घर से निकलकर पास की रेल विहार कॉलोनी में अपने एक मित्र के घर गए थे। तभी वहां पुलिस टीम लेकर पहुंचीं एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव ने अमिताभ ठाकुर को वहीं रोक लिया। उनसे कहा कि आप गोरखपुर न जाएं।

पहले अशरफ गनी ने छोड़ा देश, अब भाई हशमत गनी ने थामा तालिबान का दामन

रेल विहार कॉलोनी के उक्त मकान के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। जहां से कुछ देर बाद अमिताभ ठाकुर को उनके घर भेज दिया गया। उनके घर के बाहर और आसपास पुलिस तैनात है। एसीपी श्वेता श्रीवास्तव का कहना है कि अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्हें सिर्फ गोरखपुर जाने से रोका गया है।

Tags: Former IPS Amitabh Thakur
Previous Post

मिशन शक्ति 3.0 का आगाज, कोरोना काल में सेवा करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित

Next Post

बाल गृह बालिका से फिर भागी संवासिनी, CCTV खंगाल रही पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नीली जर्सी से भगवा रंग तक का सफर, हॉकी इंडिया ने बताया क्यों बदली टीम की पहचान

30/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जल संरक्षण और भूजल संवर्धन के लिए परकोलेशन टैंक बेहद जरूरी: केशव मौर्य

30/07/2026
30 snakelets found inside the house.
उत्तर प्रदेश

घर बना ‘नागलोक’! सिद्धार्थनगर में एक के बाद एक निकले 30 सपोले

30/07/2026
Kedarnath Yatra
Main Slider

फिर थमी केदारनाथ यात्रा, गौरीकुंड के पास भूस्खलन से मार्ग बंद; भारी बारिश का अलर्ट

30/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सावन के प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी ने श्री काशी विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

30/07/2026
Next Post
rajkiya bal grah

बाल गृह बालिका से फिर भागी संवासिनी, CCTV खंगाल रही पुलिस

यह भी पढ़ें

Swatantradev

नेतागीरी का मतलब फॉर्च्यूनर से किसी को कुचलना नहीं : स्वतंत्रदेव

10/10/2021
CM Dhami

नियुक्ति पत्र नहीं, यह जनसेवा का संकल्प पत्र है: सीएम धामी

14/05/2026
Split Ends

दोमुंहे बालों की बढ़ रही है समस्या, अपनाएं ये असरदार उपाय

13/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version