• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस, तीन यात्रियों की मौके पर मौत, सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक

Writer D by Writer D
27/08/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे पर कानपुर से आगरा जा रही यात्रियों से भरी फोर्ट डिपो की रोडवेज बस खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में बस के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे तीन यात्रियों की मौके पर मौत हो गयी। जबकि हादसे में तीस यात्री घायल हो गए।

बकेवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया गया। बस में फंसे घायलों को निकालते हुए सभी को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। घायलों में पांच यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया है। यह दुर्घटना चालक को नींद की झपकी आने की वजह से होने की बात बताई जा रही है।

घायल यात्री अमित गुप्ता ने बताया कि वह कानपुर से आगरा जाने के लिए फोर्ट डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 80 ईटी 2507 में वह सवार हुआ था। बस चालक बस को तेज स्पीड में चला रहा था। जैसे ही इटावा में थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे पर बस एक खड़े ट्रक में पीछे से घुसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। उसे भी इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे पर कानपुर से आगरा जा रही फोर्ट डिपो की रोडवेज बस खड़े ट्रक में पीछे से घुसने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे की सूचना मिलने पर तुरंत थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर बस में फंसे घायलों को निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसे में तीस यात्री घायल हुए है जिनमें चार को हालत नाजुक है। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गयी है जिनके शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। बस चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस कानूनी कार्यवाही भी कर रही है।

मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिए समुचित इलाज के निर्देश

इटावा में हुए रोडवेज बस हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। अफसरों को घायलों को बेहतर इलाज कराने को कहा है। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के भी आदेश भी दिए हैं।

Tags: etawah bus accidentEtawah news
Previous Post

हार के बाद आपको जीवन में फिर से लड़ना सिखाएँ इस तरह की बातें

Next Post

काबुल ब्लास्ट:  12 अमेरिकी सैनिकों समेत 72 की मौत, 140 से अधिक लोग घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Samuhik Vivah Samaroh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी परिवारों के लिए संबल बनी सामूहिक विवाह योजना

18/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, जब वह फसल का नुकसान करेगी तो दोष मुझे देंगे: सीएम योगी

18/06/2026
Dhami cabinet took 13 major decisions
Main Slider

उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: धामी कैबिनेट ने लिए 13 बड़े फैसले

18/06/2026
NEET-2026
Main Slider

योगी सरकार का छात्र हितैषी निर्णय, NEET-2026 के अभ्यर्थियों को नगरीय परिवहन बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट

18/06/2026
Illegal notice on Yogi's dream project
Main Slider

मुख्तार की जमीन पर बना योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट अवैध करार, ध्वस्तीकरण की तैयारी

18/06/2026
Next Post

काबुल ब्लास्ट:  12 अमेरिकी सैनिकों समेत 72 की मौत, 140 से अधिक लोग घायल

यह भी पढ़ें

यूपी में बढ़ा कोरोना संक्रमण

होली में यूपी के बाहर से आने वालों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य : अमित मोहन प्रसाद

07/03/2021

राजस्थान हाईकोर्ट से पायलट को राहत, गहलोत समर्थक राजभवन में करेंगे शक्ति प्रदर्शन

24/07/2020
Gold

अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में तगड़ा उछाल, 10 ग्राम की कीमत हुई 1 लाख के पार

21/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version