• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेरिका ने दागा था काबुल एयरपोर्ट के पास राकेट, ISIS-K आतंकी थे निशाना

Writer D by Writer D
29/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एयरपोर्ट के पास रविवार को रॉकेट से हमला किया गया। एयरपोर्ट के पास स्थित रिहाइशी इलाके गुलाई में एक घर में रॉकेट जाकर गिरा।

इस हमले में एक मासूम की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, कुछ देर बाद अमेरिका ने बताया है कि यह हमला उसने किया, जिसमें आईएसआईएस-के के आतंकियों को रॉकेट से निशाना बनाया गया।

तीन दिन पहले ही सिलसिलेवार धमाकों से राजधानी काबुल दहल गई थी। काबुल एयरपोर्ट के पास गुरुवार को एक के बाद एक कई धमाके हुए थे, जिसमें 169 अफगानिस्तान नागरिकों और 13 अमेरिकी सैनिकों की जान चली गई थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी और धमाके की आशंका जताई थी। अमेरिका ने अपने नागरिकों से काबुल एयरपोर्ट से दूरी बनाए रखने की अपील की थी। एयरपोर्ट के पास हुए हमले के बाद अफरा-तफरी मच गई है। लोग एक-दूसरी जगह भागते हुए दिखाई दिए. हमले में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि यह रॉकेट रिहाइशी इलाके में गिरा है।

काबुल एयरपोर्ट के पास रॉकेट से हमला, मासूम समेत दो की मौत

अमेरिका के दो अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि अमेरिका ने काबुल में मिलिट्री स्ट्राइक की है। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, ”रॉकेट से यह हमला संदिग्ध आईएसआईएस-के के आतंकियों को निशाना बनाकर किया गया है।” उन्होंने यह भी बताया कि वे अभी शुरुआती जानकारी दे रहे हैं, इसमें बदलाव भी हो सकता है।

अफगानिस्तान पुलिस के प्रमुख ने हमले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिकी निकासी के बीच काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उत्तर-पश्चिम में रॉकेट गिरा, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई।

रॉकेट के हमले के बाद आसपास के घरों में लोग खड़े हुए दिखाई दिए। गली में भी लोग भागते हुए नजर आए। वहीं, लोगों द्वारा पानी की मदद से उठते धुएं को बुझाने की भी कोशिश की जा रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने चेतावनी दी थी कि गुरुवार को हुआ धमाका आखिरी नहीं है। इसके अलावा भी कई धमाके हो सकते हैं। बीते दिन बाइडन ने कहा था कि काबुल एयरपोर्ट के पास और धमाका हो सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि अगले 24 से 36 घंटों के भीतर धमाके को अंजाम दिया जा सकता है।

उधर, गुरुवार को हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस-के ने ली थी। इसके बाद अमेरिका ने धमाकों के जिम्मेदारों को जल्द सजा देने की बात कही थी। ब्लास्ट के 48 घंटों के भीतर ही अमेरिका ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक करके बदला ले लिया था। मानवरहित ड्रोन के जरिए से आईएसआईएस-के के ठिकानों पर बमबारी की गई थी।

Tags: Explosion heard in kabul airportkabul airportWorld Hindi NewsWorld News in Hindi
Previous Post

टोक्यो पैरालंपिक: भारत की झोली में तीसरा पदक, डिस्क थ्रो में विनोद ने जीता ब्रोन्ज

Next Post

अफगानिस्तान में खत्म हुआ 20 साल लंबा सैन्य अभियान, वतन पहुंचे ब्रिटिश सैनिक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
Next Post

अफगानिस्तान में खत्म हुआ 20 साल लंबा सैन्य अभियान, वतन पहुंचे ब्रिटिश सैनिक

यह भी पढ़ें

Blueberry Muffins

आज बच्चों के लिए बनाएं ब्लूबेरी मफिन, खुशी से उछल जाएंगे

08/09/2025
Raksha Bandhan Gifts

गिफ्ट में ना करें इन चीजों का लेनदेन, जीवन में आता है दुर्भाग्य

12/02/2025
rape

देवर पर दुष्कर्म और पति पर तीन तलाक देने का आरोप

29/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version