• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों की आय को दोगुना करना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

Writer D by Writer D
03/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यहां कहा कि कृषकों की आय को दोगुना करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने कृषि, उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण, गन्ना, दुग्ध विकास, मण्डी, मत्स्य एवं अन्य सम्बन्धित विभागों द्वारा अंतर्विभागीय कन्वर्जेन्स के माध्यम से तेजी से कार्य सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना के प्रस्तुतीकरण अवसर पर अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि एवं सहवर्ती क्षेत्रों में रोजगार अवसरों में वृद्धि तथा राज्य के प्रत्येक विकासखण्ड में कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन की प्रक्रिया में तेजी लायी जाए।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना के सम्बन्ध में सम्यक विचार करते हुए शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएं। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक विकासखण्ड में एक एफपीओ के गठन का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में कार्यवाही किए जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोरेज के निर्माण तथा कृषि उत्पादन में तकनीक के इस्तेमाल से कृषकों की आय में वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा देते हुए कृषि उत्पादों के परिवहन तथा रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। कृषि सहकारी समितियों के माध्यम से कृषकों को कृषि इनपुट्स की समयबद्ध आपूर्ति करने तथा कृषि उत्पादों के विपणन में सहयोग दिया जाए। उन्होंने कहा कि एफपीओ के ज्यादा से ज्यादा गठन होने से कृषि उत्पाद मूल्य श्रृंखला स्थापना एवं पोस्ट हार्वेस्ट हैण्डलिंग को बढ़ावा मिलेगा। पोस्ट हार्वेस्ट अवसंरचना सुविधाओं के सृजन से प्रत्येक एफपीओ से जुडे़ किसानों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा और पूर्णकालिक रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इस सम्बन्ध में भी ठोस प्रयास सुनिश्चित किए जाएं।

योगी ने कहा कि कृषक उद्यमियों के लिए कृषि उत्पादन के भण्डारण, परिवहन तथा विपणन नेटवर्क की स्थापना की जाए। ऑर्गेनिक खेती हेतु बायो इस्टुमुलेन्ट उत्पादन एवं कृषि अपशिष्टों से कम्प्रेस्ड बायो गैस उत्पादन हेतु सुविधाएं विकसित की जाएं। मण्डियों में सब्जियों के भण्डारण हेतु कोल्ड रूम, सब्जियों एवं फलों के सुरक्षित परिवहन हेतु रेफ्रिजरेटेड वैन की सुविधाएं सृजित किए जाने के सम्बन्ध में भी कार्य किए जाएं।

अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण के दौरान विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप इस योजना के सम्बन्ध में शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएंगे।

इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव सहकारिता बाबू लाल मीणा, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

मलिन बस्तियों के निवासियों को मिलेगा अच्छा वातावरण व बुनियादी सुविधाएं : योगी

Next Post

दो कारों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, चौकी इंचार्ज व भाजपा नेता घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
accident

दो कारों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, चौकी इंचार्ज व भाजपा नेता घायल

यह भी पढ़ें

Mahalaxmi Vrat

महालक्ष्मी व्रत के दौरान पढ़ें यह कथा, घर से दूर हो जाएगी दरिद्रता

01/09/2025
sharad pawar

शरद पवार अपने निर्णय पर अडिग, NCP में लगी इस्तीफे की झड़ी

03/05/2023
Pankaja Munde

एमवीए सरकार का एक ही एजेंडा है भाजपा की योजनाओं को बंद करना : पंकजा

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version