• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शरद पवार अपने निर्णय पर अडिग, NCP में लगी इस्तीफे की झड़ी

Writer D by Writer D
03/05/2023
in Main Slider, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
sharad pawar

sharad pawar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। शरद पवार (Sharad Pawar) की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। पार्टी चीफ शरद पवार के इस्तीफे के ऐलान के बाद एक तरफ उनके मान मनौवल का दौर शुरू हुआ है तो दूसरी ओर पार्टी में इस्तीफे भी होने लगे हैं। सबसे पहले पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र आव्हाण ने इस्तीफा दिया है।

बताया जा रहा है जल्द ही पार्टी के कई अन्य नेता भी अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। माना जा रहा है कि यह सभी इस्तीफे पार्टी में अजित पवार का कद घटने की वजह से हो रहे हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र आव्हाण ने अपने इस्तीफे के बाद मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने साफ साफ तो कुछ नहीं कहा, लेकिन इशारों में उन्होंने बड़ा संदेश देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है कि सुप्रिया सुले को अध्यक्ष बनाया जा रहा है। इस तरह की चर्चा का अब कोई अर्थ भी नहीं है।

वहीं अजित पवार के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी भी कोई खबर नहीं है कि कौन क्या कर रहा है। इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है।

अनियंत्रित एंबुलेंस पेड़ से टकराकर पलटी, मरीज समेत तीन लोगों की मौत

उधर, पार्टी कार्यालय पर हुई कोर कमेटी की बैठक जारी है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में अजित पवार ने पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन पर अपनी नाराजगी जताई है। बताया जा रहा है कि अजित पवार की नाराजगी सुप्रिया सुले को पार्टी की कमान देने को लेकर है।

हालांकि पार्टी के नेताओं ने फिलहाल इस मुद्दे पर चर्चा करने के बजाय शरद पवार का इस्तीफा ही वापस कराने पर जोर दिया है। इसमें सर्व सम्मति से तय किया गया कि शरद पवार (Sharad Pawar) को मनाने का प्रयास किया जाए। उन्हें एक विकल्प दिया जाएगा कि वह अध्यक्ष तो बने रहें, लेकिन काम करने के लिए दो कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाएं।

Tags: Maharashtra NewsNational newsNCPSharad Pawar
Previous Post

अनियंत्रित एंबुलेंस पेड़ से टकराकर पलटी, मरीज समेत तीन लोगों की मौत

Next Post

दिन जारी हो सकता है CBSE रिजल्ट, यहां मिलेगी सबसे पहले मार्कशीट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम धामी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Rain
Main Slider

सपने में बारिश में भीगना इस बात का संकेत, जानकर हो जाएंगे हैरान

21/06/2026
Next Post
CBSE

दिन जारी हो सकता है CBSE रिजल्ट, यहां मिलेगी सबसे पहले मार्कशीट

यह भी पढ़ें

Dumper Overturned

लखनऊ-कानपुर हाइवे पर कार पर पलटा डंपर, छह की मौत

22/01/2023
Earthquake

भारी बारिश के अलर्ट के बीच डोली हिमाचल की धरती, जानमाल का नुकसान नहीं

27/07/2021

युवोत्थान संवाद में शामिल नहीं होंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

24/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version