• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने गो हत्याओं पर कसी लगाम, 18 हजार गोहत्यारे भेजे गए जेल

Writer D by Writer D
03/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के साथ ही अवैध बूचड़खानों पर तालेबंदी शुरू हो गई थी। गौ हत्या पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए कि यदि उत्तर प्रदेश की धरती पर कहीं भी गौ हत्या की वारदात सामने आई तो ऐसे लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री का यह निर्देश केवल कागजों पर ही नहीं रहा बल्कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। राज्य सरकार की गौ हत्या करने वाले लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई आज सुर्खियां बन रही हैं। दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक फैसले ने भी योगी सरकार की कार्रवाई पर मुहर लगा दी है।

गाय को राष्ट्रीय प्रतीक घोषित किये जाने की चर्चाओं के बीच, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में गौहत्यारों के विरुद्ध की गई योगी सरकार की कार्रवाई को सही मानते हुए जब अपना फैसला सुनाया है तब ये जाानना महत्वपूर्ण है कि प्रदेश में कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

मिली जानकारी के मुताबिक (20 मार्च 2017 से 31 जुलाई 2021 तक) योगी सरकार ने 17 हजार 439 गौहत्यारों को जेल भेजा है। वहीं 217 के खिलाफ रासुका लगाई गई। यूपी के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

– कुल पंजीकृत अभियोग-6395

– कुल गिरफ्तार अभियुक्त- 17439

– कुर्की कार्रवाई – 15

– गुंडा एक्ट- 6490

– गैंगस्टर अभियुक्त-6583

– गैंगस्टर अभियोग-1615

– रासुका -217

– कुल खोली गई हिस्ट्रीशीट -1421

इन तथ्यों की इलाहाबाद हाईकोर्ट ने काफी गहनता से समीक्षा करते हुए योगी सरकार की सराहना की है। गाय को केवल धर्म से नहीं जोड़ने की नसीहत दी। साथ ही गाय को संस्कृति का अभिन्न हिस्सा माना है। न्यायालय के फैसले से योगी सरकार बेहद खुश है। आगे आने वाले समय में सरकार गोसंरक्षण अभियान को और तेज करेगी।

JDU विधायक ने तेजस ट्रेन में कर दी ऐसी हरकत की मच गया हंगामा

ज्ञात हो कि योगी सरकार राज्य भर में गोसंरक्षण केंद्र और गोशालाओं का निर्माण करवा रही है। इसके साथ ही निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए भी योगी सरकार ने योजना शुरू की है। सरकार की तरफ से प्रत्येक गोवंश पर 30 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से गोपालकों को दिया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा कहते हैं गाय हमारी संस्कृति का हिस्सा तो है ही साथ ही स्वास्थ्य और आर्थिक स्वालंबन प्रदान करने वाली भी है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के गौ माता के सम्बंध में दिये गए सुझाव का स्वागत करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी गौ माता की रक्षा और संरक्षण के लिए संकल्पित हैं। गौ माता हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। धार्मिक आस्था भी है। इस सुझाव को अमल में लाने से पूरे विश्व में गौ रक्षा, गौ संरक्षण और गौ के प्रति भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था को विस्तार मिलेगा। आर्थिक समृद्धि भी आएगी। हमारी सरकार इस दिशा में लगातार काम भी कर रही है।

Tags: cm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

चीन लगा रहा WhatsApp के डाटा में सेंध, सेना ने जारी किया आलर्ट

Next Post

अंबानी का बड़ा फैसला, ग्रीन एनर्जी के लिए 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा रिलायंस

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami wishes everyone on International Yoga Day
राजनीति

तन, मन और आत्मा का समन्वय है योग: मुख्यमंत्री

20/06/2026
Aligarh Metal Sculptures
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी बना नंबर-1

20/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

संपत्ति की पहचान, स्वामित्व और रिकॉर्ड की जानकारी मिलेगी एक क्लिक पर

20/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी रविवार को हमीरपुर को देंगे 636.82 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात

20/06/2026
International Yoga Day
उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जन आंदोलन बनाने की तैयारी पूरी, 1.42 करोड़ बच्चों के साथ योगमय होगा उत्तर प्रदेश

20/06/2026
Next Post
Mukesh Ambani

अंबानी का बड़ा फैसला, ग्रीन एनर्जी के लिए 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा रिलायंस

यह भी पढ़ें

शत्रुघ्न सिन्हा बोले- एक्टर बेटे की वजह से आर्यन हैं टारगेट, दीपिका के लिए कही ये बात

13/10/2021
विजन डाक्‍यूमेंट Vision document

बिहार में हम सत्ता आए तो कोरोना का फ्री टीकाकरण होगा: निर्मला सीतारमण

22/10/2020
Coronavirus

छोटे बच्चों को कितनी मात्रा में सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए?

03/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version