• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस तरह के पुरुषों को डेट करना हो सकता है खतरनाक, जानिए इनके बारें में

Writer D by Writer D
28/08/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Dating

Dating

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आपने अपने आसपास ऐसे कई मर्द देखे होंगे जिनकी पर्सनैलिटी इतनी चार्मिंग होती है कि उनसे दोस्ती करने और उन्हें डेट (Dating) करने के लिए लड़कियों की लाइन लगी रहती है। लेकिन इसके ठीक उलट कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिनसे दोस्ती करना तो दूर आप उनके आसपास भी जाना पसंद नहीं करेंगी।

# बेहद चंचल और अस्थिर स्वभाव वाला

एक पल में वह इंसान बेहद केयरिंग और लविंग है लेकिन दूसरे ही पल वह आपको इस तरह से छोड़कर चला जाता है मानो उसे आपकी कोई परवाह ही नहीं। इस तरह के मर्दों के व्यवहार को हम मूड स्विंग नहीं कह सकते क्योंकि हर इंसान का मूड हर वक्त एक जैसा नहीं होता। लेकिन इस तरह के स्वभाव वाले मर्द इतने अस्थिर और चंचल होते हैं कि उनके इस अजीबोगरीब व्यवहार के बारे में ना आपके पास कोई जवाब होगा और ना ही खुद उनके पास।

# खुद में उलझा रहने वाला

आप इस शख्स के साथ किसी रेस्तरां में जाती हैं। वह आपको मेन्यू तो देखने देगा लेकिन खाना वही ऑर्डर करेगा जो उसे पसंद होगा। आप उससे फोन पर बात करती हैं तो पूरी बातचीत सिर्फ उस शख्स के ईर्द-गिर्द ही रहती है। उसका दिन कैसा रहा, उसके अपने लाइफ में क्या प्लांस हैं, उसे आगे क्या करना है। इतना ही नहीं आपका मन भले ही किसी हिल स्टेशन पर जाने का कर रहा हो लेकिन आप छुट्टियां मनाने वहीं जाएंगी जहां उसका मन होगा। ऐसा इंसान बेहद स्वार्थी होता है। अगर आप ऐसे इंसान के साथ रहीं तो आप हमेशा ही नाखुश रहेंगी।

# मैं तो अभी बच्चा हूं

इस तरह के लोग कभी बड़े होना नहीं चाहते। ऐसे लोग अपने बचपन के दिनों से बाहर ही नहीं आना चाहते और इन्हें हमेशा किसी और की जरूरत होती है अपने सारे कामों के लिए। फिर चाहे उनके कपड़े सिलेक्ट करना हो, खाना बनाना हो, अपने हाथों से खाना खिलाना हो।

# दुनिया का सबसे बड़ा फ्लर्ट

ऐसा इंसान दुनिया की हर औरत के साथ फ्लर्ट करने को तैयार रहता है। फिर चाहे वह उसके ऑफिस की रिसेप्शनिस्ट हो, होटल की वेटरिस, कूड़ा हटाने के लिए आने वाली औरत, सुपरमार्केट में दिखी अनजान महिला या फिर आपकी बेस्ट फ्रेंड। इस तरह के मर्द से निश्चित तौर पर दूरी बनाकर रखें जिसके दिमाग में हर वक्त सिर्फ सेक्स घूमता रहता हो।

# मुझे तुम्हारी जरूरत है

कोई इंसान हर वक्त अगर आपके साथ ही चिपका रहना चाहे तो आपको कैसे लगेगा। वह आपको आपकी पर्सनल स्पेस ना दे, एक पल के लिए भी आपको अकेला ना छोड़े, इस तरह के शख्स को भी दूर रहना ही ठीक है। इस तरह के व्यक्ति हर वक्त असुरक्षा के भाव में रहते हैं।

Tags: Dating Tipsdating tips in hindifirst daterelationshipडेट
Previous Post

बड़ी से बड़ी मुसीबत भी ऐसे व्यक्ति के आगे हो जाती है चकनाचूर

Next Post

संतान की सुख-समृद्धि के लिए स्कंद षष्ठी व्रत आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Next Post
Skanda Shashthi

संतान की सुख-समृद्धि के लिए स्कंद षष्ठी व्रत आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

यह भी पढ़ें

बारिश से घर की छत ढहने से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल

23/01/2022

भाजपाईयों ने मनाया डुमरियागंज सांसद का जन्मदिन

02/01/2021
PM Modi

पेपर लीक माफिया की अब खैर नहीं! पीएम मोदी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

23/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version