• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संतान की सुख-समृद्धि के लिए स्कंद षष्ठी व्रत आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

Writer D by Writer D
28/08/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Skanda Shashthi

Skanda Shashthi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिन्दू धर्म में संतान के कल्याण और सुख-समृद्धि के लिए कई महत्वपूर्ण व्रत रखे जाते हैं, जिनमें से एक है स्कंद षष्ठी (Skand Shashthi) व्रत। यह व्रत भगवान कार्तिकेय (भगवान स्कंद) को समर्पित है, जिन्हें देवताओं का सेनापति माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा और व्रत करने से संतान के जीवन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होती हैं और उन्हें सुख-शांति मिलती है। विशेष रूप से दक्षिण भारत में इस व्रत का महत्व बहुत अधिक है।

स्कंद षष्ठी (Skand Shashthi) की तिथि और पूजन का मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी ति​थि का प्रारंभ 28 अगस्त को शाम 05 बजकर 56 मिनट पर होगा। इस तिथि का समापन 29 अगस्त दिन शुक्रवार को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर स्कंद षष्ठी व्रत 28 अगस्त को रखा जाएगा। वहीं पूजन का शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त सर्वोत्तम माना गया है।

स्कंद षष्ठी (Skand Shashthi) व्रत की पूजन विधि

व्रत करने वाले व्यक्ति को सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए। घर में या मंदिर में भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा अथवा चित्र स्थापित करें। दीपक जलाकर धूप, फूल, चंदन और नैवेद्य अर्पित करें। लाल या पीले फूल और बेलपत्र चढ़ाना विशेष फलदायी माना जाता है।”ॐ कार्तिकेयाय नमः” मंत्र का जाप करें। दिनभर व्रत रखने के बाद संध्या समय कथा और आरती करें। व्रत का पारण अगले दिन सुबह स्नान व पूजा कर फलाहार से करें।

भगवान कार्तिकेय की पूजा का महत्व

भगवान कार्तिकेय, जिन्हें मुरुगन, सुब्रह्मण्यम और स्कंद के नाम से भी जाना जाता है, भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र हैं। उनकी पूजा विशेष रूप से दक्षिण भारत में बहुत लोकप्रिय है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिकेय बच्चों की रक्षा करते हैं और उन्हें हर संकट से बचाते हैं। मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से न केवल संतान को लंबी आयु मिलती है, बल्कि उनके जीवन में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं।

स्कंद षष्ठी (Skand Shashthi) व्रत का महत्व

मान्यता है कि जब असुर तारकासुर का अत्याचार बढ़ गया था, तब देवताओं ने भगवान शिव और माता पार्वती से प्रार्थना की। उसी समय माता पार्वती के पुत्र कार्तिकेय का जन्म हुआ और उन्होंने तारकासुर का वध कर देवताओं को मुक्ति दिलाई। तभी से स्कंद षष्ठी (Skand Shashthi) का पर्व कार्तिकेय भगवान की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन व्रत करने से संतान पर आने वाले संकट दूर होते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Tags: Skand Shashthi
Previous Post

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

Next Post

पितृ पक्ष में न करें ये काम, पितर हो जाएंगे नाराज

Writer D

Writer D

Related Posts

walnut
फैशन/शैली

वजन घटाने में सहायक है ये मेवा

02/07/2026
फैशन/शैली

इस समस्या में रामबाण है मेथी का उपयोग

02/07/2026
chane ki kheer
फैशन/शैली

आज ले इस डिश का स्वाद, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

02/07/2026
Amarnath Yatra
जम्मू कश्मीर

बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू! 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

01/07/2026
Dahi Paratha
Main Slider

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

01/07/2026
Next Post
Pitru Paksha

पितृ पक्ष में न करें ये काम, पितर हो जाएंगे नाराज

यह भी पढ़ें

Lightning

बिजली गिरने से विवाहिता की मौत

23/08/2023

नए चक्रवात की आहट! बंगाल की खाड़ी में बनता दिख रहा गहरे निम्‍न दबाव का क्षेत्र

30/11/2020
PM Modi

‘कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’, पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा

24/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version