• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुजफ्फरनगर की जमीन पर कदम नहीं रखेंगे राकेश टिकैत, बोले- कानून वापसी तक घर नहीं जाऊंगा

Writer D by Writer D
05/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर
0
Rakesh Tikait

Rakesh Tikait

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के मुजफ्फरनगर में रविवार को किसानों की एक बड़ी महापंचायत होने जा रही है। जीआईसी ग्राउंड पर होने वाली इस महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत भी शामिल होंगे। वो मुजफ्फरनगर के लिए निकल पड़े हैं, लेकिन उनका कहना है कि वो यहां की जमीन पर कदम भी नहीं रखेंगे।

टिकैत मुजफ्फरनगर के ही रहने वाले हैं और जब से किसान आंदोलन शुरू हुआ है, तब से उन्होंने यहां कदम नहीं रखा है। टिकैत ने कहा, ‘जब से आंदोलन शुरू हुआ है तब से मैं पहली बार मुजफ्फरनगर जा रहा हूं और वो भी गलियारे से जाऊंगा। वहां की जमीन पर कदम भी नहीं रखूंगा और अपने घर की तरफ देख लूंगा, वहां के लोगों को देख लूंगा।’

उन्होंने कहा, ‘इसे आप जो भी समझे लेकिन जब तक कानून वापसी नहीं तब तक घर वापसी नहीं। जो लोग आजादी की लड़ाई के लिए लड़े, उन्हें काला पानी की सजा हुई तो वो कभी घर गए ही नहीं गए। ये भी एक तरीके का काला कानून है और जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक घर नहीं जाएंगे।’

उन्होंने बताया, ‘गांव, समाज और संयुक्त मोर्चा ने मुझे बस इतनी ही परमिशन दी है कि जब तक कानून वापसी नहीं, तब तक घर वापसी नहीं। हम मुजफ्फरनगर नहीं जा सकते। हम सिर्फ गलियारे से जाएंगे और हाईवे से लेकर मंच तक ही जाएंगे और वहीं से वापस आ जाएंगे।’

मुजफ्फरनगर महापंचायत: GIC पार्क में जुटने लगा किसानों का हुजूम, प्रशासन अलर्ट

उन्होंने कहा, पूरा शहर जाम हो गया है। वहां बहुत भीड़ है। 10 से 12 किलोमीटर तक जनता है। उनका कहना है कि ‘जहां से रास्ता जाम होगा वहां से मोटरसाइकिल पर जाएंगे लेकिन मंच तक पहुंचेंगे जरूर।’

किसान नेता राकेश टिकैत ने आगे कहा, ‘आज की तारीख महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि आज से शुरुआत होगी मिशन यूपी और मिशन देश की। कोरोना काल खत्म हो चुका है और अब से मीटिंग होगी। कोई कह रहा है कि 28,000 किलोमीटर की आशीर्वाद यात्रा हमने निकाली तो हम क्रांति यात्रा निकालेंगे, देश बचाने की यात्रा निकालेंगे और देश को जागरूक करने की यात्रा निकालेंगे।’ उन्होंने कहा, अगर देश को बचाना है तो सिर्फ आंदोलन का ही रास्ता बचा है।

Tokyo Paralympic: कृष्णा नगर ने रचा इतिहास, भारत को मिला 5वां गोल्ड

टिकैत ने कहा, ‘कोई कहता है कि मेरे पास कुछ नहीं है। मेरे पास भिखारी का झोला है। तो उस भिखारी के झोले से आज मुजफ्फरनगर में बहुत कुछ निकलेगा देखिए क्या-क्या निकलता है। झोला बंद है और वो तो वहीं पता चलेगा। परीक्षा से पहले पेपर आउट नहीं होता है।’ उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर का आशीर्वाद है और मुजफ्फरनगर के लोगों का धन्यवाद भी है कि पूरा शहर बाहर से आने वाले लोगों का स्वागत कर रहे हैं।

Tags: farm lawsfarmer protestKisan Mahapanchayatkisan mahapanchayat in muzaffarnagarkisan mahapanchayat in upLatest Muzaffarnagar News in HindimuzaffarnagarMuzaffarnagar Hindi SamacharMuzaffarnagar News in HindiRakesh Tikaituttar pradesh govtउत्तर प्रदेश समाचारकिसान आंदोलनकिसान महापंचायतकिसान समस्याएंकिसानों की ताकतकिसानों की समस्याएंखापखाप पंचायतेंगौरव टिकैतचौधरी अजीत सिंहचौधरीचरण सिंहजयंत चौधरीभाकियूभाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैतभाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैतमहापंचायत की तैयारियांमुजफ्फरनगर महापंचायतयूपी न्यूजयूपी में चुनाव की तैयारीराकेश टिकैतलेटेस्ट न्यूज़सिटी न्यूजहरियाणा के किसान
Previous Post

मुजफ्फरनगर महापंचायत: GIC पार्क में जुटने लगा किसानों का हुजूम, प्रशासन अलर्ट

Next Post

मनोज बाजपेई ने पंकज त्रिपाठी के घर उठाया मछली-भात का लुफ्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
pankaj tripathi

मनोज बाजपेई ने पंकज त्रिपाठी के घर उठाया मछली-भात का लुफ्त

यह भी पढ़ें

arrested

35 लाख कीमत के अवैध गांजे के साथ नौ अभियुक्त गिरफ्तार

14/06/2022
citizenship for non-Muslims

गैर मुस्लिमों के लिए भारतीय नागरिकता का रास्ता साफ, अधिसूचना जारी

29/05/2021
बरेली CMO कोरोना पॉजिटिव

बरेली के CMO कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

10/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version