• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Tokyo Paralympic: कृष्णा नगर ने रचा इतिहास, भारत को मिला 5वां गोल्ड

Writer D by Writer D
05/09/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, खेल
0
Krishna Nagar

Krishna Nagar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टोक्यो पैरालंपिक में रविवार का दिन भारत के लिए सुपर संडे रहा। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर ने टोक्यो पैरालंपिक में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है। रविवार को उन्होंने बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स एसएच6 फाइनल में हॉन्गकॉन्ग के चू मान काई को 21-17, 16-21, 21-17 से मात दी। कृष्णा नागर ने यह खिताबी मुकाबला 43 मिनट में अपने नाम किया। इसके साथ ही कृष्णा नागर पैरालंपिक के बैडमिंटन इवेंट में प्रमोद भगत के बाद गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय शटलर बन गए हैं।

इस जीत के साथ ही नागर ने चू मान काई के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 3-1 कर लिया है। इससे पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच तीन मैच खेले गए थे, जिसमें से दो मुकाबलों में नागर को जीत मिली थी। वहीं, एक मुकाबला चू मान काई ने जीता था।

Tokyo Paralympic: गोल्ड से चूके डीएम सुहास, रजत पदक से करना पड़ा संतोष

एसएल वर्ग में वो खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जिन्हें खड़े होने में दिक्कत हो या निचले पैर का विकार हो, जबकि एसयू में ऊपरी हिस्से के विकार वाले एथलीट खेलते हैं। वहीं एसएच वर्ग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की लंबाई सामान्य से बहुत कम होती है।

टोक्यो खेलों में भारत के पदकों की संख्या 19 हो गई. टोक्यो पैरालंपिक में कृष्णा ने 5वां गोल्ड मेडल दिलाया। शनिवार को बैडमिंटन में ही प्रमोद भगत ने चौथा गोल्ड दिलाया था। इससे पहले मनीष नरवाल (Men’s 50m Pistol SH1), अवनि लखेरा (Women’s 10m Air Rifle SH1) और सुमित अंतिल (Men’s Javelin Throw F64) स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

मौजूदा पैरालंपिक में भारत ने अब तक 19 पदक जीते हैं। भारत के खाते में अब 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक हैं। यह पैरालंपिक के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। रियो पैरालंपिक (2016) में भारत ने 2 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते थे।

Tags: Krishna NagarTokyo Paralympic 2020Tokyo Paralympic 2021Tokyo Paralympic badmintonTokyo Paralympic medalsTokyo Paralympic newsTokyo Paralympic updatesTokyo Paralympics shooting
Previous Post

Tokyo Paralympic: गोल्ड से चूके डीएम सुहास, रजत पदक से करना पड़ा संतोष

Next Post

पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई कटौती, फटाफट चेक करें अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

बंगाल की धरती पर गरजे सीएम योगी- ममता बनर्जी सिंहासन खाली करो, बीजेपी आ रही है

18/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा कदम: राज्यभर में नई न्यूनतम मजदूरी दरों को मिली कानूनी मंजूरी

17/04/2026
Major action on black marketing of petrol, diesel and LPG
Main Slider

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, राज्यभर में 29 हजार से अधिक छापे

17/04/2026
CM Dhami
Main Slider

जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति

17/04/2026
Next Post
petrol-diesel

पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई कटौती, फटाफट चेक करें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

SS Sandhu

मुख्य सचिव ने खाद्य सुरक्षा के संबंध में बैठक की अध्यक्षता की

12/12/2022
cm yogi

योगी सरकार का बड़ा फैसला, गणतंत्र दिवस पर 500 कैदी होंगे रिहा

21/01/2021
New twist in the case of beating of narrator after asking his caste

दो आधार कार्ड, दो नाम और… कथावाचक की पिटाई मामले में नया ट्विस्ट

25/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version