• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महापंचायत में गरजे टिकैत, बोले- भारत सरकार की पॉलिसी है कि भारत बिकाऊ है

Writer D by Writer D
05/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर में रविवार को कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पंचायत हुई। इस पंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा। टिकैत ने कहा, अभी तक गन्ने का एक भी रुपया नहीं बढ़ाया गया। उन्होंने पूछा कि क्या योगी सरकार कमजोर है। जो एक रुपया नहीं बढ़ाया।

टिकैत ने कहा, मिशन यूपी नहीं देश बचाना है। किसानों की खेती बिकने की कगार पर है। हमारी जमीन गन्ने की बेल्ट है. इन्होंने कहा, हम गन्ने का 450 रु भाव देंगे। राकेश टिकैत ने कहा, जब पहले की सरकारों ने रेट बढ़ाए थे, तो योगी सरकार ने क्यों एक रुपया नहीं बढ़ाया।

टिकैत ने कहा, ये लोग रेलवे को बेच रहे हैं। अगर रेलवे बिकी तो साढ़े चार लाख लोग बेरोजगार होंगे। टिकैत ने कहा, कर्मचारियों की पेंशन खत्म की जा रही है। लेकिन विधायकों और  सांसदों को पेंशन दी जा रही है।

टिकैत ने कहा, किसान कृषि कानूनों के खिलाफ 9 महीने से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन कुछ दौर के बाद सरकार ने बातचीत बंद कर दी। सैकड़ों किसानों की आंदोलन में जान चली गई, लेकिन सरकार ने उनके लिए एक मिनट मौन तक नहीं रखा। देश में अब बड़ी मीटिंग करनी होगी।

योगी सरकार ने सांस्कृतिक धरोहर, परम्पराओं व लोक-कला को दिया बढ़ावा

टिकैत ने सरकार से पूछा कि जिस तरह से सरकार चीजें बेच रही है, उसकी अनुमति उन्हें किसने दी। बिजली बेची जा रही है। सड़क बेचेंगे। एलआईसी भी बिकेगा। इनको खरीदने वाले अडानी और अंबानी हैं। FCI के गोदाम भी कंपनी को दे दिए। बंदरगाह भी बिक गए। इसका असर मछली पालन और नमक के किसान पर होगा। ये जल भी बेचेंगे।

राकेश टिकैत ने कहा, भारत सरकार की पॉलिसी है कि भारत बिकाऊ है। अंबेडकर का संविधान खतरे में है। इस ग्राउंड से बाहर मुजफ्फरनगर की जमीन पर कदम नहीं रखेंगे। ये लड़ाई तीन काले कानून से शुरू हुई। हमने रामपुर की बात की, जहां किसानों की उपज नहीं बिकती। उत्तर प्रदेश की जमीन पर दंगा करवाने वालों को नहीं रहने देंगे। हम किसी भी कीमत पर आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा था 2022 से फसल में दाम दोगुने होंगे. 3 महीने बचे हैं, हम इसका प्रचार करेंगे।

Tags: delhi newsfarm lawsfarmer protestkhap choudhary meeting in shamliKisan Mahapanchayatkisan mahapanchayat in muzaffarnagarkisan mahapanchayat in upLatest Muzaffarnagar News in HindimuzaffarnagarMuzaffarnagar Hindi SamacharMuzaffarnagar News in HindiNaresh Tikaitpreparation of mahapanchayat in shamliRakesh Tikaituttar pradesh govtउत्तर प्रदेश समाचारकिसान आंदोलनकिसान महापंचायतकिसान समस्याएंकिसानों की ताकतकिसानों की समस्याएंखापखाप पंचायतेंगौरव टिकैतचौधरी अजीत सिंहचौधरीचरण सिंहजयंत चौधरीदिल्ली समाचारभाकियूभाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैतभाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैतमहापंचायत की तैयारियांमुजफ्फरनगर महापंचायतयूपी न्यूजयूपी में चुनाव की तैयारीराकेश टिकैतलेटेस्ट न्यूज़शामली में खाप चौधरियों की बैठकशामली में महापंचायत की तैयारीसिटी न्यूजहरियाणा के किसान
Previous Post

क्लोजिंग सेरेमनी में अवनी लेखरा ने थामा तिरंगा, भारत के लिए सफल रहा पैरालिंपिक

Next Post

Siddharth Shukla : अनुष्का के बाद कृति सेनन भी मीडिया पर भड़कीं

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
kriti

Siddharth Shukla : अनुष्का के बाद कृति सेनन भी मीडिया पर भड़कीं

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी की मतदाताओं से अपील, आतंकवादियों की समर्थक सपा को कतई वोट न देना

05/05/2024
Nothing Phone 4a: लॉन्च से पहले धमाका! 30,000 रु में मिल सकते हैं हाई-एंड फीचर्स

लॉन्च से पहले इस फोन का धमाका! 30,000 रु में मिल सकते हैं हाई-एंड फीचर्स

04/01/2026

बंद के दौरान माओवादियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, रेल परिचालन ठप

20/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version