• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हत्यारा प्रेमी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, प्रेमिका का गला दबाकर किया था दुष्कर्म

Writer D by Writer D
06/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के माधोपुर में हुई छात्रा की हत्या मामले का राजफाश 24 घंटे के अंदर पुलिस ने कर दिया। छात्रा की हत्या उसके प्रेमी ने गला दबा कर की थी। हत्या के पूर्व आरोपी प्रेमी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करते समय उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस ने रविवार को उसे मीडिया के सामने पेश किया।

क्षेत्राधिकारी सदर चारू द्विवेदी ने बताया कि 03 सितम्बर की शाम 06 बजे के लगभग माधोपुर गांव में झाड़ियों के बीच एक युवती का अर्धनग्न शव मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से मृत छात्रा का बैग, उसमें रखा कॉपी-किताब और आधार कार्ड अपने कब्जे में लिया था। छात्रा की शिनाख्त हुई तो पुलिस ने उसके पिता से उसका मोबाइल नम्बर मांगा। सर्विलांस की मदद ली गई तो सामने आया कि माधोपुर में जहां छात्रा का शव मिला था वहां उसके मोबाइल नम्बर के अलावा आरोपी का मोबाइल नम्बर भी काम कर रहा था। इसके सहारे पुलिस ने आरोपी शिवपुर अष्टभुजी कॉलोनी निवासी गोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो पूरा मामला सुलझ गया।

सीओ ने बताया कि आरोपी गोपी इससे पहले भी वर्ष 2016 में एक मासूम के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोप में शिवपुर थाने से जेल भेजा गया था। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर था। इस मामले में एसपी ग्रामीण ने आरोपी के गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

आरोपी गोपी ने मीडिया कर्मियों को बताया कि मेरे बुआ का घर छात्रा के घर के समीप ही है। बुआ के घर आने-जाने के दौरान ही छात्रा से परिचय हुआ था। पिछले कई वर्षो से छात्रा से मेरी फोन पर लम्बी-लम्बी बातें होती थी। हाल के दिनों में वह मुझसे बात कम करने लगी। तब मुझे शंका हुआ कि इसने कोई नया दोस्त बना लिया हैं। इसके बावजूद कभी-कभी छात्रा से बातचीत हो जाती थी। दो सितम्बर को साइकिल से छात्रा से मिलने उसके स्कूल के पास गया। आरोपी ने बताया कि अखरी स्थित अपने कॉलेज से छात्रा बाहर निकली तो उसने बुलाया। फिर छात्रा को लेकर वह शूलटंकेश्वर होते हुए माधोपुर गया और झाड़ियों में साइकिल खड़ी कर कुछ देर छात्रा से बात की।

छात्रा ने बताया कि मेरे घर वालों को शक हो गया है। इसलिए पुराने नम्बर पर फोन मत करना। बात करने के लिए मुझे नया सिम दिला दो। उसकी बात सुन मेरे मन में शंका हुई कि ये अब किसी दूसरे को चाहने लगी है। इसके बाद मैने जबरन दुष्कर्म करने के दौरान ही उसका गला दबा दिया। छात्रा की चीख किसी को सुनाई न दे, इसके लिए मुंह में कपड़ा ठूस दिया था। हत्या के बाद शव को अर्धनग्न अवस्था में छोड़ कर उसका मोबाइल लेकर भाग गया था। सीओ ने बताया कि आरोपी को लठिया तिराहे के समीप से गिरफ्तार किया गया।

Tags: crime newsup newsvaranasi news
Previous Post

85 लाख की हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार

Next Post

इस गांव में रहने वालों की लंबाई जानकर आप दंग रह जाएंगे

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
Next Post

इस गांव में रहने वालों की लंबाई जानकर आप दंग रह जाएंगे

यह भी पढ़ें

CSK

आईपीएल में अंतिम चार में पहुंचने के सबसे प्रबल दावेदारों में से होगी CSK

17/09/2020
CM Dhami

सौंग बांध परियोजना – विस्थापन की कार्रवाई जल्द शुरू होगी

21/11/2024
Gold Biscuits

यूपी एसटीएफ़ ने बरामद किया 13 किलो सोने के बिस्किट, कीमत उड़ा देगी होश

14/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version