• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरतालिका तीज का रख रही है व्रत, तो पहले जान लें क्या है सही नियम

Writer D by Writer D
08/09/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म
0
Shukra Pradosh

Shukra Pradosh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरतालिका तीज का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करती हैं। पूजा करने के दौरान कुछ विशेष नियमों को अपनाना चाहिए। ये व्रत अविवाहित कन्याएं भी रख सकती हैं। ज्योतिर्विद श्रीपति त्रिपाठी ने बताया किस तरह करें ये व्रत, क्या हैं सही नियम।

शुरू करने के बाद जीवन में कभी नहीं छोड़ सकते हैं ये व्रत

ज्योतिर्विद श्रीपति त्रिपाठी ने कहा कि विधि विधान और इसके कठोर नियमों का पालन करना अनिवार्य है। हरतालिका व्रत रखना शुरू कर रहे हैं, तो ये ध्यान दें कि इस व्रत को जीवनपर्यंत रखना अनिवार्य है। केवल एक स्थिति ही में इस व्रत को छोड़ा जा सकता है, जब व्रत रखने वाले गंभीर रूप से बीमार पड़ जाएं, लेकिन यहां भी ये ध्यान देना होगा, कि ऐसी स्थिति में व्रत रखने वाली महिला के पति या किसी दूसरी महिला को ये व्रत रखना होगा।

इस दिन महिलाओं को क्रोध नहीं रखना चाहिए। क्रोध करने से मन की पवित्रता का ह्रास हो जाता है। इसीलिए गुस्से को शांत करने के लिए महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। व्रत के दिन पूरी रात जागरण करके पूजा करनी चाहिए।

अजब-गजब : दुनिया कि इन जगहों पर कभी नहीं होता सूर्यास्त

हरतालिका तीज की कथा के अनुसार मान्यता है कि यदि व्रती रात को सो जाती हैं, तो अगले जन्म में अजगर के रूप में जन्म होता है। इस दिन व्रती गलती से खा लें या पीलें तो अगले जन्म में वानर के रूप में जन्म लेती हैं और यदि गलती से पानी पी लें, तो अगले जन्म मछली के रूप में जन्म मिलता है। इसी तरह इस व्रत को रखने वाली महिलाएं यदि व्रत के दौरान दूध पी लेती हैं, तो उन्हें अगले जन्म में सर्प योनि में जन्म मिलता है।

हरतालिका तीज का शुभ मुहूर्त

प्रातःकाल हरितालिका व्रत पूजा मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 3 मिनट से सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक

प्रदोषकाल हरितालिका व्रत पूजा मुहूर्त- शाम 6 बजकर 33 से रात 8 बजकर 51 मिनट तक

तृतीया तिथि प्रारंभ- 9 सितंबर 2021, रात 2 बजकर 33 मिनट से

तृतीया तिथि समाप्त- 10 सितंबर 2021 रात 12 बजकर 18 तक

पूजन विधि

हरतालिका तीज की पूजा शुभ मुहूर्त में करें। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की बालू, रेत या काली मिट्टी की प्रतिमा बनाएं। पूजा के स्थान को फूलों से सजाएं और एक चौकी रखें। इस पर केले के पत्ते बिछाएं और भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें इसके बाद भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश का षोडशोपचार विधि से पूजन करें।

तीज की सुनें कथा

इसके बाद माता पार्वती को सुहाग की सारी वस्तुएं चढ़ाएं और भगवान शिव को धोती और अंगोछा चढ़ाएं। बाद में ये सभी चीजें किसी ब्राह्मण को दान दें। पूजा के बाद तीज की कथा सुनें और रात्रि जागरण करें। अगले दिन सुबह आरती के बाद माता पार्वती को सिंदूर चढ़ाएं और हलवे का भोग लगाकर व्रत खोलें।

Tags: Hartalika teejhartalika teej 2021hartalika teej kab haiHartalika Teej Mehandi DesignsHartalika Teej pooja thalhartalika teej pujahartalika teej shubh muhurat
Previous Post

अजब-गजब : 10 साल बाद पकड़ा गया 76 लाख की ठगी करने वाला शख्स

Next Post

केंद्र सरकार का बड़ा कदम, अब महिलाएं भी ले सकेंगी NDA में दाखिला

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
mayawati
Main Slider

UP की कानून-व्यवस्था पर मायावती का हमला, ब्राह्मण समाज को बताया असुरक्षित

11/05/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

प्रचार ऑफलाइन, अब WFH की सलाह? अखिलेश का मोदी सरकार पर वार

11/05/2026
PM Modi-Rahul Gandhi
Main Slider

ये उपदेश नहीं नाकामी के सबूत हैं… PM मोदी की अपील पर राहुल गांधी का हमला

11/05/2026
Next Post
women army

केंद्र सरकार का बड़ा कदम, अब महिलाएं भी ले सकेंगी NDA में दाखिला

यह भी पढ़ें

Landslide

भूस्खलन में फंसे 700 पर्यटक, भारतीय सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

14/10/2022
Nagar Vikas Vibhag

नगर विकास विभाग ने की पहल, निकाय अधिकारी-कर्मचारियों को देना होगा संपत्तियों का ब्यौरा

29/05/2023
kisan

किसानों ने ये पांच नेशनल हाईवे किए बंद तो हो जाएगी जरूरी सामानों की किल्लत

04/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version