• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा कार्यालय षडयंत्र का केन्द्र बन गया : अखिलेश

Writer D by Writer D
10/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा मुद्दों पर न बात करती है, न काम करती है। विकास करना भाजपा का लक्ष्य नहीं है। भाजपा लोगों को गुमराह करने की साजिशें रचती है। भाजपा कार्यालय षडयंत्र का केन्द्र बन गया है, जहां लोकतंत्र के विरुद्ध दिन-रात रणनीति बनती रहती है।

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले किसानों के बढ़ते आक्रोश से घबराई भाजपा की केन्द्र सरकार ने अपनी साजिशी रणनीति के तहत कई फसलों की एमएसपी घोषित कर यह जताने की कोशिश की है कि वह किसानों की बड़ी हितैषी है। जबकि हकीकत यह है कि भाजपा सरकार द्वारा घोषित एमएसपी पर फसल बेचने का मौका कभी किसान को मिला नहीं है। उसकी मजबूरी तो अपनी फसल को औने-पौने दाम में बिचैलियों को ही बेचने की है। बढ़ी एमएसपी तो उसके जले पर नमक छिड़कना है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार ने अपना पूरा कार्यकाल केवल विज्ञापन और प्रचार के सहारे पार कर लिया है। जमीन में उनकी एक भी योजना नहीं दिखाई दी। समाजवादी पार्टी ने जो काम किए उनका उद्घाटन करते हुए ही मुख्यमंत्री जी के दिन बीत रहे हैं। अपने कार्यकाल में योगी आदित्यनाथ ने अपने एक शिलान्यास का उद्घाटन नहीं किया। एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया।

सपा प्रमुख ने कहा कि अब जब छह महीने से कम समय रह गया है तब मुख्यमंत्री नई-नई योजनाओं की घोषणाएं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के कर कमलों से नए लोकार्पणों की योजना बन रही है। समाजवादी सरकार ने पुल-सड़क और मण्डियों का निर्माण कराया, अस्पताल बनवाए। भाजपा सरकार ने सड़कों में गड्ढे बनवाए हैं, पुल घटिया निर्माण सामग्री लगने से टूट रहे हैं और मंडियों को बंद किया जा रहा है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

नाबालिग ने किया छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Next Post

किसान पूरी तरह से जानते है कि भाजपा सरकार ने उनके कुछ नहीं किया : लल्लू

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
ajay kumar lallu

किसान पूरी तरह से जानते है कि भाजपा सरकार ने उनके कुछ नहीं किया : लल्लू

यह भी पढ़ें

विधानसभा के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, अफसरों पर लगाया गबन का आरोप

24/08/2021
Mahalakshmi Rajyoga

कब है महालक्ष्मी व्रत? नोट करें पूजा विधि और महत्व

12/09/2025

मेरी ड्यूटी खत्म हो गई…, पाकिस्तानी पायलट ने किया प्लेन उड़ाने से इंकार

17/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version