• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्थान के गुलाबी पत्थरों से होगा राम मंदिर का निर्माण

Writer D by Writer D
10/09/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर
0
Ram

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण राजस्थान के गुलाबी पत्थरों से होगा और मंदिर परिसर में संग्रहालय, शोध केंद्र, गौशाला और एक योगशाला भी होगी। यह जानकारी बृहस्पतिवार को मंदिर न्यास के सूत्रों ने दी।

उन्होंने बताया कि विशेष ध्यान कुबेर टीला और सीता कूप जैसे स्मारकों के संरक्षण एवं विकास पर होगा। उन्होंने कहा कि पूरे मंदिर परिसर में शून्य कार्बन उत्सर्जन और हरित भवन जैसी विशेषताएं होंगी।

श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्यों की पिछले महीने बैठक हुई थी और बैठक के दौरान यह उल्लेख किया गया था कि मंदिर का निर्माण कार्य समय के मुताबिक आगे बढ़ रहा है और इसे 2023 से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

इस संबंध में एक सूत्र ने कहा कि वर्ष 2023 तक श्रद्धालु भगवान श्री राम के दर्शन कर सकेंगे।  मंदिर का ढांचा राजस्थान से लाए गए बंसी पहाड़पुर पत्थर और मार्बल से बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि  मंदिर के निर्माण में करीब चार लाख पत्थर (बंसी पहाड़पुर) का इस्तेमाल होगा। मंदिर के निर्माण में स्टील का इस्तेमाल नहीं होगा। मंदिर के परकोटा के लिए जोधपुर पत्थर का इस्तेमाल करने का निर्णय किया गया है।

परकोटा  के प्रारूप  को अंतिम रूप दे दिया गया है और परिसर के बाहर के क्षेत्र में तीर्थयात्री सुविधा केंद्र, संग्रहालय, लेखागार, शोध केंद्र, आॅडिटोरियम, गौशाला, योगशाला और एक प्रशासनिक भवन होगा।

मंदिर ढांचे के लंबे समय तक टिके रहने को ध्यान में रखकर न्यास इसका निर्माण करा रहा है। ढांचे का डिजाइन केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान के मानकों के अनुरूप है।

Tags: ayodhya newsRam mandir constructionram mandir nirman
Previous Post

मॉब लिंचिंग करने वालों की मदद कर रही है भाजपा : ओवैसी

Next Post

घर में मिला महिला का लहुलुहान शव, पति पर लगा आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

18/05/2026
Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Next Post
murder

घर में मिला महिला का लहुलुहान शव, पति पर लगा आरोप

यह भी पढ़ें

बैंकिंग विनियमन (संशोधन) विधेयकbanking regulation (amendment) bill

बैंकों ने कोविड-19 के कारण MSME को 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बांटा कर्ज

21/08/2020

ड्रैगन को लगी मिर्ची, बोला- जम्मू-कश्मीर से 370 हटाना भारत का एकतरफा फैसला

05/08/2020
car tempo collision

कार की टैम्पो से टक्कर में 11 घायल, योगी के मंत्री ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

21/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version