• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी के मंत्री की फिसली जुबान, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को बताया BSP का आयोजन

Writer D by Writer D
12/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, रायबरेली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या की जुबान प्रबुद्व वर्ग सम्मेलन में फिसल गई। जब मंचस्थ अतिथियों ने उनका ध्यान इस ओर आकृष्ट किया तो अपनी भूल सुधार की। हालांकि उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वॉयरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं कि मंत्री अभी बसपा को भूले नहीं हैं।
दरअसल शनिवार को भाजपा का सदर विधानसभा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन एक होटल में आयोजित था। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि इसमें शामिल थे।जैसे ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने माइक संभाला तो उनकी ज़ुबान फिसल गई और उन्होंने बहुजन समाज पार्टी को कार्यक्रम का आयोजक बताते हुए भाषण की शुरुआत कर दी। इस बात को लेकर सभागार में ठहाके भी शुरू हो गए।
जब मंचस्थ लोगों को गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने मंत्री को बताया और उन्होंने भूल सुधार करते हुए दोबारा सम्बोधन शुरू किया। इस बीच सभागार में मौजूद लोग चले भी गए। मंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर इसे मंत्री का बसपा प्रेम बताते हुए कमेंट भी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा के कद्दावर नेता रहे हैं और 2016 में मायावती पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली थी।

भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक भारत के निर्माण में प्रबुद्ध वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।देश आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रगति कर रहा है इसमें भी प्रबुद्ध वर्ग का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश और देश प्रगति कर रहा है। इसमें प्रबुद्ध वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है और उन्हें आगे आकर इसका नेतृत्व सम्हलना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि आज समाज के सभी वर्गों के लिए विकास हो रहा है और सभी को सरकार के इस प्रयास में साथ आना चाहिए। आयोजन में एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, जिला अध्यक्ष रामदेव पाल,दिनेश त्रिपाठी सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags: Prabudh sammelanraibarelliy newsSwami Prasad Mauryaup news
Previous Post

संतान के बिजनेस में कामयाबी के लिए अपनाएं ये उपाय

Next Post

विश्वनाथ धाम कॉरिडोर निर्माण के दौरान हादसा, पत्थर का बड़ा हिस्सा गिरने से मजदूर की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Expressway
उत्तर प्रदेश

देश में बने हर 10 में 6 किलोमीटर एक्सप्रेसवे होंगे यूपी में

20/06/2025
CM Yogi dedicated the Gorakhpur Link Expressway to the public
Main Slider

पहचान के संकट से निकलकर आज आजमगढ़ बना अदम्य साहस का गढ़- सीएम योगी

20/06/2025
CM Mohan Yadav
राजनीति

डकैत हो या डकैत का बाप… कांग्रेस पार्षद को पकड़ने के लिए सीएम मोहन ने पुलिस को खुली दी छूट

20/06/2025
Draupadi Murmu
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का 67वां जन्मदिन आज, PM मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

20/06/2025
Ali Ahmed
Main Slider

माफिया अतीक का बेटा अली अहमद ‘फांसी घर’ में किया गया शिफ्ट, जानें पूरा मामला

20/06/2025
Next Post

विश्वनाथ धाम कॉरिडोर निर्माण के दौरान हादसा, पत्थर का बड़ा हिस्सा गिरने से मजदूर की मौत

यह भी पढ़ें

आधा दर्जन उपाधीक्षकों का तबादला Half a dozen deputy superintendents transferred

योगी सरकार का सख्त निर्देश, धान खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

26/11/2020
रिक्शा चालकों को वितरित किए कॉटन मास्क

आशा वेलफेयर फाउंडेशन की सराहनीय पहल, रिक्शा चालकों को वितरित किए कॉटन मास्क

01/09/2020
White Shirt

इस तरह से कैरी करें सफेद शर्ट, लगेंगी स्टाइलिश

07/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version