• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए : सीएम योगी

Writer D by Writer D
15/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टीम-9 की बैठक में बाढ़ की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से राहत पहुंचाई जाए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोंडा, श्रावस्ती सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ गांवों में बाढ़, अतिवृष्टि की समस्या है। मौजूदा स्थिति के अनुसार सभी नदियों का जलस्तर कम हो रहा है। प्रभावित लोगों की जरूरत का पूरा ध्यान रखा जाए। प्रभावित लोगों को तत्काल राशन आदि उपलब्ध कराया जाए। राहत कार्य पूरी तत्परता के साथ किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश कर रहीं औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य सरकार इंसेंटिव प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ऐसे सभी प्रकरणों की गहन समीक्षा कर यथाशीघ्र यथोचित समाधान किया जाए।

भाजपा इस दिन करेगी किसान सम्मेलन, सीएम योगी करेंगे संबोधित

योगी ने कहा कि प्रत्येक जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान, व्यापार व उद्योग विभाग के स्तर पर माह में एक बार तथा मंडलायुक्त व आईजी, डीआईजी स्तर से दो माह में एक बार व्यापारिक संगठनों के साथ अनिवार्य रूप से बैठक की जाए। ज्यादातर समस्याओं का हल स्थानीय से ही निकल सकता है। जो मामले स्थानीय स्तर पर हल न हो सकें, उन्हें शासन को संदर्भित करें। इस दिशा में सकारात्मक सोच के साथ कोशिश की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों, स्कूल, कॉलेजों में दिव्यांग जन, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संवर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का भुगतान समयबद्घ ढंग से हो। सामान्य वर्ग के बच्चों को शुल्क प्रतिपूर्ति की व्यवस्था है। यह उनके लिए बड़ा सहारा है। सभी का पिछला बकाया तत्काल भुगतान कर दिया जाए। प्रत्येक दशा में दो अक्टूबर तक समस्त देय छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान कर दिया जाए।

प्रदेश के 34 जिलों में नहीं है एक भी एक्टिव केस, पॉजिटिविटी दर हुई 0.01 से भी कम

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय सहित सभी संवेदनशील शासकीय कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने की जरूरत है। इसके दृष्टिगत इन भवनों के सुरक्षा की जिम्मेदारी नवगठित “उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ)” को सुपुर्द करने पर विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिए।

Tags: cm yogiluckow newsup newsYogi News
Previous Post

भाजपा इस दिन करेगी किसान सम्मेलन, सीएम योगी करेंगे संबोधित

Next Post

सोनू सूद के घर पर आयकर विभाग का छापा, कई बड़े अधिकारी मौजूद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

04/09/2026
New record for the Excise Department under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में 24,795 करोड़ रुपये राजस्व

04/09/2026
PM Surya Ghar Yojana.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने और तेज की रफ्तार

04/09/2026
Yogi government's relief machinery is ready to help the flood affected people.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों की मदद में योगी सरकार का राहत तंत्र मुस्तैद, 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

04/09/2026
Next Post
Sonu Sood

सोनू सूद के घर पर आयकर विभाग का छापा, कई बड़े अधिकारी मौजूद

यह भी पढ़ें

china-america

ड्रैगन की अमेरिका को खुली धमकी- आग से मत खेलो, सब जला बैठोगे

13/08/2020
punishment

मन्दबुद्धि बालिका के साथ बलात्कार के आरोपी को 20 साल की सजा

12/09/2021

बारातियों से भरी बस ट्रक से टकराई, दूल्हा के पिता और भाई समेत तीन की मौत

29/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version